Last Updated:
India A vs Oman Live: एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में ग्रुप बी का 10वां मैच इंडिया ए और ओमान के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए दोहा के ईडन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरी है. मैच में इंडिया…और पढ़ें
इंडिया ए ने ओमान के खिलाफ जीता टॉस
नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में ग्रुप बी का 10वां मैच इंडिया ए और ओमान के बीच खेला जा रहा है. मैच में इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया का ये तीसरा मैच है. अब तक खेले गए दो मैचों में भारत को एक में जीत और एक में हार मिली है. इस तरह भारतीय टीम 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. ऐसे में टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में ओमान पर जीत चाहिए.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI-
इंडिया ए- प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर, कप्तान), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, गुरजापनीत सिंह, विशाल विजयकुमार, सुयश शर्मा
ओमान-हम्माद मिर्जा (विकेटकीपर/कप्तान), करण सोनावले, वसीम अली, नारायण सैशिव, आर्यन बिष्ट, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, मुजाहिर रजा, समय श्रीवास्तव, शफीक जान, जय ओडेद्रा.
November 18, 202520:43 IST
IND A vs OMA Live cricket score: सुयश शर्मा ने ओमान को दिया दूसरा झटका
ओमान के खिलाफ इंडिया ए के लिए सुयश शर्मा दूसरी सफलता हासिल की है. सुयश ने पारी के 9वें ओवर की चौथी गेंद पर करन सोनावले को एलबीडबल्यू किया. इस तरह ओमान ने 65 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया है.
November 18, 202520:40 IST
IND A vs OMA Live cricket score: ओमान की फिफ्टी हुई पूरी
इंडिया ए के खिलाफ ओमान की टीम ने 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. हालांकि, रन गति तेज नहीं है, लेकिन टीम इंडिया को विकेट नहीं मिल रहा है.
November 18, 202520:22 IST
IND A vs OMA Live cricket score: आशुतोष शर्मा ने लपका गजब का कैच
विजयकुमार की गेंद पर आशुतोष शर्मा ने हम्माद मिर्जा का बेहतरीन कैच लपका है. इस तरह टीम इंडिया को पहली सफलता मिली़. हम्माद मिर्जा 16 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए.
November 18, 202520:02 IST
IND A vs OMA Live cricket score: ओमान की बल्लेबाजी हुई शुरू
एशिया कप राइजिंग स्टार के ग्रुप बी में इंडिया ए और ओमान के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है. करन सोनावले और हम्माद मिर्जा ओमान के लिए ओपनिंग करने उतरे हैं, जबकि रमनदीप इंडिया ए के लिए पहला ओवर लेकर आए हैं.
November 18, 202519:55 IST
IND A vs OMA Live cricket score: ओमान की प्लेइंग इलेवन
हम्माद मिर्जा (विकेटकीपर/कप्तान), करण सोनावले, वसीम अली, नारायण सैशिव, आर्यन बिष्ट, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, मुजाहिर रजा, समय श्रीवास्तव, शफीक जान, जय ओडेद्रा.
November 18, 202519:51 IST
IND A vs OMA Live cricket score: इंडिया ए की प्लेइंग XI
प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, गुरजापनीत सिंह, विशाल विजयकुमार, सुयश शर्मा.
November 18, 202519:37 IST
IND A vs OMA Live cricket score: इंडिया ए की टीम ने जीता टॉस
एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 के 10वें मैच में इंडिया ए की टीम ओमान के खिलाफ टॉस जीत लिया है. इंडिया ए ने टॉस जीतने के बाद ओमान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
November 18, 202518:55 IST
IND A vs OMA Live cricket score: 7 बजकर 30 मिनट पर होगा टॉस
एशिया कर राइजिंग स्टार में इंडिया ए और ओमान के खिलाफ मुकाबले के लिए 7 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा. ये मुकाबला दोहा में खेला जाएगा.
November 18, 202518:32 IST
IND A vs OMA Live cricket score: वैभव सूर्यवंशी पर है सबकी है नजर
टूर्नामेंट के पहले मैच में तूफानी शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर से नजर है. ओमान के खिलाफ उम्मीद है कि एक बार फिर वैभव के बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिल सकती है.
November 18, 202518:02 IST
IND A vs OMA Live cricket score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया ए की टक्कर ओमान से
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप बी में इंडिया ए की टक्कर ओमान से है. दोनों टीमें इस मैच के लिए दोहा में टकराएगी. इंडिया ए और ओमान दोनों के लिए टूर्नामेंट का ये तीसरा मैच है.