Site icon CricketPing

India A vs PAK A LIVE SCORE: भारत का तीसरा विकेट गिरा, वैभव सूर्यवंशी की पारी खत्म, अर्धशतक चूके


Last Updated:

IND vs PAK Asia Cup Rising Stars Live Cricket Score Updates: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी…और पढ़ें

इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच मुकाबले की लाइव अपडेट्स.

नई दिल्ली.  इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में आज टकरा रही हैं. कतर के दोहा में दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. भारतीय टीम की कमान जितेश शर्मा के हाथों में हैं. भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 148 रनों से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज किया है. भारत के पहले मैच में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 144 रन की रिकॉर्ड पारी खेलकर भारत को बड़ी जीत दिलाई. पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम को वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है.

यूएई पर भारत की जबरदस्त जीत में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का कमाल ही सब कुछ था, क्योंकि छोटी बाउंड्री और सही पिच पर इस युवा खिलाड़ी ने भारतीय पारी की 25 में से 15 छक्के अकेले जड़े. सूर्यवंशी ने सिर्फ 42 गेंदों पर 144 रन बनाए. कप्तान जितेश शर्मा ने बाद में शानदार फीनिशिंग टच दिया था. भारत ने यूएई के खिलाफ चार विकेट पर 297 रन बनाए थे. इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं है.

पाकिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद नईम, माज़ सदाकत, यासिर खान, मोहम्मद फैक, इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, गाजी गोरी (विकेटकीपर), शाहिद अजीज, उबैद शाह, अहमद दानियाल, सुफियान मुकीम.

भारत ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा.

पाकिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए की संभावित XI: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर और कप्तान), आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा.

पाकिस्तान ए की संभावित XI: मोहम्मद नईम, माज सदाकत, यासिर खान, मोहम्मद फैक, इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, गाजी गोरी (विकेटकीपर), मुबासिर खान, उबैद शाह, मोहम्मद सलमान, अहमद डेनियल.

November 16, 202520:53 IST

IND A vs PAK A LIVE SCORE: वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक चूके, भारत का तीसरा विकेट गिरा, स्कोर 93/3

India A vs Pak A Live Score and updates: वैभव सूर्यवंशी 5 रन से अपना अर्धशतक चूक गए. वैभव ने 28 गेंदों पर 45 रन बनाए.  वैभव को सूफियान मुकीम की गेंद पर मोहम्मद फैक ने कैच किया. भारतीय टीम 10 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बना चुकी है.

November 16, 202520:45 IST

IND A vs PAK A LIVE SCORE: भारत का दूसरा विकेट गिरा, स्कोर 81/2

India A vs Pak A Live Score and updates:  भारत ने अपना दूसरा विकेट नमन धीर के रूप में गंवा दिया. नमन को 35 के निजी स्कोर पर साद मसूद ने इरफान खान के हाथों कैच कराया.  भारतीय टीम 9 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन बना चुकी है.

November 16, 202520:33 IST

IND A vs PAK A LIVE SCORE: भारत की फिफ्टी, स्कोर 50/1

India A vs Pak A Live Score and updates:  भारत ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी और नमन धीर की जोड़ी मोर्चे पर है. भारत ने 6 ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की. सूर्यवंशी शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने चौके से अपनी पारी की शुरुआत की.

November 16, 202520:20 IST

IND A vs PAK A LIVE SCORE: प्रियांश आर्य आउट, भारत का पहला विकेट गिरा, स्कोर 30/1

India A vs Pak A Live Score and updates:  प्रियांश आर्य के रूप में भारत ने अपना विकेट गंवा दिया है. प्रियांश को 10 रन के निजी स्कोर पर शाहिद अजीज ने अहमद दानियाल के हाथों कैच कराया. इंडिया ए टीम को पहला झटका 30 के स्कोर पर लगा. वैभव सूर्यवंशी का साथ देने नमन धीर आए हैं.

November 16, 202520:04 IST

IND A vs PAK A LIVE SCORE: वैभव सूर्यवंशी- प्रियांश आर्य की जोड़ी क्रीज पर उतरी

India A vs Pak A Live Score and updates:  इंडिया ए की बैटिंग शुरू हो चुकी है. वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की ओपनिंग जोड़ी मोर्चे पर है. वैभव ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला.

November 16, 202519:49 IST

IND A vs PAK A LIVE SCORE: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने इन खिलाड़ियों को उतारा

India A vs Pak A Live Score and updates: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जिन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है उनमें मोहम्मद नईम, माज़ सदाकत, यासिर खान, मोहम्मद फैक, इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, गाजी गोरी (विकेटकीपर), शाहिद अजीज, उबैद शाह, अहमद दानियाल और सुफियान मुकीम शामिल हैं.

November 16, 202519:48 IST

IND A vs PAK A LIVE: इंडिया ए की प्लेइंग XI

India A vs Pak A Live Score and updates:  जितेश शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है. वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा.

November 16, 202519:38 IST

IND A vs PAK A LIVE: पाकिस्तान के खिलाफ भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

India A vs Pak A Live Score and updates: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.  इंडिया ए टीम पहले बैटिंग कर स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

November 16, 202519:25 IST

IND A vs PAK A LIVE: भारतीय बल्लेबाजों को उबैद शाह से रहना होगा सावधान

India A vs Pak A Live Score and updates:  भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उबैद शाह से सावधान रहना होगा. वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नसीम शाह के छोटे भाई हैं. यह एक टी20 टूर्नामेंट है. इंडिया ए टीम आईपीएल के युवा सितारों से भरी है, जबकि पाकिस्तान ए में वे सभी खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है.

November 16, 202519:02 IST

IND A vs PAK A LIVE: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टॉस थोड़ी देर में

India A vs Pak A Live Score and updates:  भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में टॉस शाम 7:30 बजे होगा.  मुकाबले में पहली गेंद रात 8:00 बजे फेंकी जाएगी. भारतीय टीम इस टी20 मैच में पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. इंडिया ए के कप्तान जितेश शर्मा और ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी.

November 16, 202518:46 IST

IND A vs PAK A LIVE: भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी क्या हैंडशेक करेंगे?

India A vs Pak A Live Score and updates:  पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जितेश शर्मा की अगुवाई वाली भारत ए टीम आज रात दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बीसीसीआई की ‘नो हैंडशेक’ नीति का पालन करेगी. सितंबर में एशिया कप के दौरान भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. रिपोर्ट के अनुसार, उस टूर्नामेंट में दूसरे विकेटकीपर रहे और मौजूदा टूर्नामेंट में इंडिया ए के कप्तान जितेश शर्मा भी अपने सीनियर के नक्शेकदम पर चलते हुए टॉस के समय या मैच के बाद पाकिस्तान ए के कप्तान इरफान खान से हाथ नहीं मिलाने की उम्मीद है.

November 16, 202518:27 IST

India A vs Pak A Live Score: भारत और पाकिस्तान आखिरी बार कब और कहां भिड़े थे?

India A vs Pak A Live Score and updates:  भारत और पाकिस्तान आखिरी बार एशिया कप 2025 में आमने-सामने हुए थे. यह फाइनल था जहां सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. लगभग डेढ़ महीने बाद दोनों देश एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने हो रहे हैं.

November 16, 202518:01 IST

India A vs Pak A Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?

India A vs Pak A Live Score and updates: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत को वैभव सूर्यवंशी से बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 42 गेंदों पर 144 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया था. अब तक नौ टी20 मैचों में 240.58 के स्ट्राइक रेट और 41 छक्कों के साथ वह 409 रन बना चुके हैं.  लेफ्ट हैंड पेसर गुरजपनीत सिंह पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा खतरा हैं. उन्होंने यूएई के खिलाफ 18 रन देकर 3 विकेट लिए. कप्तान जितेश शर्मा भी 32 गेंदों पर 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 83 रनों की पारी खेलकर शानदार फॉर्म में हैं.

November 16, 202517:58 IST

India A vs Pak A Live Score: पाकिस्तान ने पिछले मैच में ओमान को 40 रन से हराया

India A vs Pak A Live Score and updates: पाकिस्तान ए ने अपने पिछले मैच में ओमान को 40 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है. माज सदाकत के 54 गेंदों पर नाबाद 96 रनों की बदौलत पाकिस्तान ए ने 220/4 का स्कोर बनाया. जवाब में ओमान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 180/9 का स्कोर बनाया था. इस मैच में पाकिस्तान 40 रन से विजयी रहा था.

November 16, 202517:56 IST

India A vs Pak A Live Score: क्या वैभव सूर्यवंशी फिर खेलेंगे विस्फोटक पारी?

India A vs Pak A Live Score and updates: 14 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 42 गेंदों पर 144 रन की पारी खेली थी. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. यह टी20 शतक सूर्यवंशी का 35 या उससे कम गेंदों में लगाया गया दूसरा टी20 शतक था. अब तक वह यह रिकॉर्ड बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं. उनका स्ट्राइक रेट 342.86 रहा. क्या वैभव पाकिस्तान ए के खिलाफ भी अपनी धमाकेदार फॉर्म जारी रखेंगे?

November 16, 202517:53 IST

India A vs Pak A Live Score: इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

India A vs Pak A Live Score and updates: इंडिया ए टीम इस प्लेइंंग इलेवन के साथ पाकिस्तान ए के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में उतर सकती है. प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा.

November 16, 202517:51 IST

India A vs Pak A Live Score: इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच कहां देखें लाइव?

India A vs Pak A Live Score and updates: इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता  सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनल पर रविवार रात 8 बजे से इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मुकाबले का सीधा प्रसारण होगा. भारत ए बनाम पाकिस्तान ए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है.

November 16, 202517:46 IST

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला है.  इस मुकाबले की पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

homecricket

भारत का तीसरा विकेट गिरा, वैभव सूर्यवंशी की पारी खत्म, अर्धशतक चूके



Source link

Exit mobile version