दुनिया में कई जांबाज और देश के लिए जान हथेली पर लेकर घूमने वाले एजेंट्स हैं. इनमें से एक जासूस ऐसी ही भी है, जिसने अपने मिशन के लिए देश के महान फ्रीडम फाइटर की रक्षा के लिए पति की हत्या तक कर दी थी. उस बेखौफ एजेंट को ना जान की परवाह थी और ना ही पकड़े जाने का डर. सिर्फ यही नहीं इस फीमेल स्पाई को एक वक्त पर पकड़ भी लिया गया था और राज उगलवाने के लिए उनके साथ ऐसा अत्याचार किया गया था, जो आम इंसान बर्दाश्त तो क्या सुनने की भी ताकत नहीं रखता है.
कौन है भारत की वो जासूस?
नीरा के पति ने कैसे की गद्दारी?
कर डाली पति की हत्या
नीरा का पति गिद्ध की तरह आंखें गड़ाए रहता था और एक दिन उसे मौका मिल गया. उसने नेता जी पर गोली चला दी. हालांकि, ये गोली उनके ड्राइवर को लगी. नीरा ने जांबाजी दिखाते हुए पति की चाकू मारकर हत्या कर दी, नेताजी की जान बचाने के लिए नीरा ने खुद की कुर्बानी दे दी. इसके बाद अंग्रेजों ने नीरा को गिरफ्तार कर लिया. अंग्रेजों के चंगुल में नीरा के साथ भयानक टॉर्चर हुआ.
जेल में झेला भयानक टॉर्चर
अंग्रजों ने किया भयावह टॉर्चर
बताया जाता है कि अंग्रेजी सैनिक बार-बार नीरा को नेताजी के बारे में जानकारी देने के लिए मजबूर करते थे, उसे जेल से छोड़ने का लालच भी देते थे. नीरा फिर भी नहीं टूटी और बोलती रहीं कि ‘उनकी हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई’. अंग्रेज इस बात को सच नहीं मानते थे और नीरा को टॉर्चर करते हुए दोबारा पूछते थे तो नीरा से मुंह से एक ही वाक्य निकलता था ‘वो मेरे दिल में है’.
काटा गया शरीर…नहीं खुला मुंह
अंग्रेज कई कोशिशों के बाद भी जब नीरा के नहीं तोड़ पाए तो वो हैवानियत पर उतर आए. अंग्रेजी जेलर ने जब नीरा के मुंह से सुना ‘वो मेरे दिल में है’ तो उसने कहा ‘ठीक है तो तुम्हारा दिल ही निकाल देते हैं’… ये बोलते हुए उसने स्तन काटने का आदेश दे दिया और हैवानों ने ब्रेस्ट रिपर के जरिए नीरा के दाएं स्तन को काट गय और वो भी जिंदा हालत में. इसके बाद उन्हें इसी हालत में बंद कर दिया गया.
जब देश हुआ आजाद

