Site icon CricketPing

India vs England Test Series when and where to watch Live Stream: Star Sports पर नहीं, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए बदल गया मैच का समय और प्लेटफॉर्म, यहां उठाएं मैच का लाइव मजा


Last Updated:

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने इंग्लैंड पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. भारत लंबे समय बाद टेस्ट फॉर्मेट में वापसी कर र…और पढ़ें

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट इस चैनल पर होगा.

हाइलाइट्स

  • भारतीय टीम 20 जून को पहला टेस्ट मैच खेलेगी
  • शुभमन गिल की इंग्लैंड दौरे से कप्तानी की शुरुआत होगी
  • टीम इंडिया को इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैच खेलने हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुक्रवार (20 जून) से लीड्स में खेला जाएगा. भारतीय टीम गिल की कप्तानी में सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है. टीम इंडिया के खिलाड़ी हाल में आईपीएल खेलकर इंग्लैंड पहुंचे हैं. आईपीएल मैचों के लाइव टेलीकास्ट का प्लेटफॉर्म स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क था वह अब बदल गया है. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा जबकि इसकी स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप्प पर होगी.

भारत-इंग्लैंड (India vs England) पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स स्थित हेडिंग्ले में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन वहीं तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लंदन में खेला जाएगा. सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर वहीं पांचवां और आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में होगा.
  • भारत-इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत कब से होगी?

    भारत-इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत शुक्रवार (20 जून) से होगी.

  • भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

    भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बीस जून से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा.

  • भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

    भारत-इंग्लैंडके बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा.

  • भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

    भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लंदन में खेला जाएगा.

  • भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा?

    भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा.

  • भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

    भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.

  • भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण कहां होगा?

    भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

  • भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

    भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप्प पर होगी.

  • भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के मैच कितने बजे से खेले जाएंगे?

    भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के मैच दोपहर 3:30 बजे से खेले जाएंगे. आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे टॉस होगा.

  • Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

    करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

    करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

    homecricket

    Star Sports पर नहीं, IND-ENG टेस्ट के लिए बदल गया मैच देखेन का प्लेटफॉर्म



    Source link

    Exit mobile version