Site icon CricketPing

India vs Pakistan Women World Cup: 2025: इस दिन और इस जगह होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला


Last Updated:

IND vs PAK Women World Cup 2025: भारत 2013 के बाद पहली बार महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. 2025 के टूर्नामेंट का प्रारूप 2022 जैसा ही होगा, जिसमें आठों टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से खेलेंग…और पढ़ें

भारत पाकिस्तान महिला वनडे वर्ल्ड कप

नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में 30 सितंबर से महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत होने वाली है. ओपनिंग मैच भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल में खेला जाएगा, ऐसे में भारत और पाकिस्तान का हाई प्रोफाइल मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 5 अक्टूबर को होगा.

हाईब्रिड मॉडल में होंगे भारत-पाक के मैच
बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के अनुसार पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो में खेलेगा. भारत ने पाकिस्तान की मेजबानी में इस साल हुई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच दुबई में खेले थे, जिसके बाद पीसीबी ने भी अपनी शर्त मनवा ली कि पाकिस्तान भी भविष्य में आईसीसी टूर्नामेंट के अपने मैच के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा.
2 नवंबर को होगा फाइनल
टूर्नामेंट में 28 लीग गेम होंगे, जिसके बाद फाइनल और सेमीफाइनल समेत तीन नॉकआउट होंगे, ये मुकाबले बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और कोलंबो में होंगे. पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में होगा, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है तो इसे कोलंबो में खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा. 2 नवंबर को होने वाला फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में होगा.
22 अक्टूबर को पिछले एडिशन की चैंपियंस की टक्कर
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने वाला है, उसके बाद 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगा. पिछले एडिशन के फाइनल का रीकैप मुकाबला यानी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टक्कर 22 अक्टूबर को इंदौर में होगी.

वेस्टइंडीज नहीं कर पाई क्वालीफाई
मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. इस साल की शुरुआत में लाहौर में हुए क्वालीफायर में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आखिरी दो स्थान हासिल किए थे. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम शामिल नहीं होगी, जो क्वालीफायर में नेट रन-रेट के आधार पर बांग्लादेश से हार गई थी.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

इस दिन और इस जगह होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला



Source link

Exit mobile version