Site icon CricketPing

India vs South Africa 2nd Test live streaming: कब और कहां देखें भारत- साउथ अफ्रीका गुवाहाटी टेस्ट मैच को लाइव


India vs South Africa 2nd Test match live streaming: भारत शनिवार को साउथ अफ्रीका से कोलकाता मिली शर्मनाक हार में को भुलाकर जीत की तलाश में गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट मुकाबले में उतरेगा. यह बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच होगा. भारत के कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. ऋषभ पंत इस मैच में कप्तानी करेंगे. ईडन गार्डन्स में खराब प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी क्रम में भी कुछ बदलाव की उम्मीद है. दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी. चलिए हम आपको बताते हैं कि इस मैच से जुड़ी हुई सारी चीजों के बारे में जिससे मुकाबला मिस ना हो.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच कब शुरू होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच शनिवार, 22 नवंबर को शुरू होगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच किस समय शुरू होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच सुबह 9 बजे IST से शुरू होगा. टॉस सुबह 8:30 बजे IST पर होगा.

कौन से टीवी चैनल्स भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच का प्रसारण करेंगे?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश।



Source link

Exit mobile version