India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका के 300 रन पूरे, मुथुसामी ने लगाई फिफ्टी, विकेट को तरस रहे भारतीय गेंदबाज


Last Updated:

India vs South Africa Live Score: गुवाहाटी में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले दिन 6 विकेट पर 247 रन बनाए थे. दिन का खेल खत्म होने के वक्त काइल वेरिने और सेनु…और पढ़ें

गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच

India vs South Africa Live Score भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. पहले दिन के खेल में मेहमान टीम ने 6 विकेट पर 247 रन बनाए थे. टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत का इरादा टीम को 300 रन से पहले मेहमान टीम को ऑलआउट करने का है. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोटिल होकर बाहर होने के बाद टीम की कमान पंत को मिली है. पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त विकेटकीपर काइल वेरिने और सेनुरन मुथुसामी बल्लेबाजी कर रहे थे. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी.

November 23, 202510:48 IST

IND vs SA 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका के 300 रन रन पूरे

साउथ अफ्रीका ने बोर्ड पर 300 रन पर लगा दिए हैं. दूसरे दिन अब तक भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. पहले दिन नाबाद लौटे मुथुसामी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक एक करीब पहुंच चुके हैं, जबकि वैरेन उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा अब तक इस जोड़ी के आगे बेअसर दिखे हैं. 105 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 303/6 है. मुथुसामी 48 रन और वैरेन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं.

November 23, 202510:17 IST

IND vs SA 2nd Test Live Score: फिफ्टी के करीब मुथुसामी

काइल वैरेन और सेनुरन मुथुसामी टिक गई हैं. टीम इंडिया छठे विकेट की खोज में है. मुथुसामी अर्धशतक के करीब हैं तो वैरेन ने भी 50 गेंदें खेलकर क्रीज पर पैर जमा लिए हैं. ऋषभ पंत ने दूसरे दिन के खेल में अब तक जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव से गेंदबाजी कराई है, लेकिन अब तक वह विकेट निकालने में असफल रहे हैं. टीम इंडिया को जल्द ही विकेट नहीं मिला तो वैरेन-मुथुसामी की जोड़ी साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर की ओर ले जाने में कामयाब हो सकती है.

November 23, 202509:26 IST

India vs South Africa Live Score: कुलदीप को थमाई गेंद

काइल वेरिने और सेनुरन मुथुसामी की जोड़ी ने अब तक दूसरे दिन के खेल में किसी तरह का मौका नहीं दिया है. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने मेडल ओवर्स जरूर डाले हैं लेकिन विकेट की संभावना नहीं बन पाई. कप्तान ऋषभ पंत ने थक हारकर अपने सबसे बड़े हथियार कुलदीप यादव को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया है.

November 23, 202509:04 IST

India vs South Africa Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. ये पिच काफी अच्छा खेल रही है. पहले दिन साउथ अफ्रीका के 6 विकेट निकालने के लिए भारतीय गेंदबाजों को काफी पसीना बहाना पड़ा. आज के दिन की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की और अब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं. भारत का इरादा आज पहले सेशन में मेहमान टीम को ऑलआउट करने का होगा.

November 23, 202508:12 IST

India vs South Africa Live Score: कोलकाता से बेहतर गुवाहाटी की पिच

कोलकाता टेस्ट से गुवाहाटी की पिच बिल्कुल अलग नजर आ रही है. ईडन गार्डन्स में बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे और भारत 124 रन का लक्ष्य भी हासिल करने में नाकाम रहा था. पहले दिन के खेल में साउथ अफ्रीका के टॉप चार बैटर ने 30 रन से ऊपर का स्कोर किया. ट्रिस्टन स्टब्स 49 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान तेंबा बवुमा 41 रन की पारी खेलकर आउट हुए.

November 23, 202507:45 IST

India vs South Africa Live Score: आज गुवाहाटी टेस्ट का दूसरा दिन

नमस्कार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज दूसरा दिन है. गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन टॉस जीतकर मेहमान टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. दिन का खेल खत्म होने के वक्त साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से मैच में नहीं खेल रहे. विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी का जिम्मा दिया गया है.

homecricket

साउथ अफ्रीका के 300 रन पूरे, मुथुसामी ने लगाई फिफ्टी, भारत को विकेट की तलाश



Source link

Leave a Comment