Site icon CricketPing

Kane Williamson predicts new FAB Four Yashasvi Jaiswal Shubman Gill |


Last Updated:

Kane Williamson predicts new FAB Four: कोहली के संन्यास और स्मिथ के संघर्ष के साथ ही दुनिया अब नए फैब फोर की ओर देखने लगी है.

न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार के साथ.

नई दिल्ली. विश्व क्रिकेट में एक दशक तक राज करने के वाले फैब फोर विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन और जो रूट का जादू अब घटने लगा है. कोहली तो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा ही कह चुके हैं. स्मिथ भी टीम में जगह बनाए रखने को संघर्ष कर रहे हैं. रूट थोड़ी बेहतर स्थिति में हैं जबकि केन विलियम्सन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ टी20 लीग का रुख करने लगे हैं. साफ है कि अब कोहली-स्मिथ-केन-रूट का खेल अंतिम पड़ाव पर है और अब दुनिया नए ‘फैब फोर’ की ओर देख रही है. केन विलियम्सन ने तो अगले फैब फोर के नामों पर अपनी मुहर भी लगा दी है. उन्होंने अगले फैब फोर के रूप में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रचिन रवींद्र, हैरी ब्रूक और कैमरन ग्रीन में रेस बताई है.

न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ने क्रिकइंफो से बातचीत में अगले फैब फोर के सवाल पर खुलकर जवाब दिया. उन्होंने जो चार नाम बताए उनमें दो भारतीय हैं. हालांकि, चार नाम बताने के बाद उन्होंने कैमरन ग्रीन का भी जिक्र किया. इस तरह कीवी दिग्गज ने फैब फोर के जवाब में दो नाम भारत से और एक-एक न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से लिए. उन्होंने इन नामों की शुरुआत यशस्वी जायसवाल से की. यशस्वी ने 15 टेस्ट में 52.31 की औसत से 1569 रन बनाए हैं. तीनों फॉर्मेट में उनकी निरंतरता देखने लायक है. वे ओपनर रोहित शर्मा की जगह ले चुके हैं.
आरसीबी पर लग सकता है एक साल का बैन? दो टीमें पहले भी झेल चुकीं, बेंगलुरू की भगदड़…

केन विलियम्सन दूसरा नाम भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का लेते हैं. गिल ने 2024 में 12 टेस्ट में 866 रन बनाए हैं. उन्हें भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. विलियम्सन तीसरे नंबर पर अपने देश के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का नाम लेते हैं. रचिन रवींद्र ने 2024 में 12 टेस्ट में 984 रन बनाए हैं. टी20 और वनडे में उनकी आक्रामकता उन्हें खास बनाती है. टेस्ट क्रिकेट में अभी उन्हें खुद को साबित करना बाकी है.

हैरी ब्रूक इंग्लैंड के मध्यक्रम की नई उम्मीद हैं. वे हाल ही में इंग्लैंड के वनडे टीम के कप्तान बने हैं. उन्होंने 2024 में 12 टेस्ट में 1100 रन बनाए. वे फॉर्मेट के हिसाब से अपनी शैली बदलना जानते हैं. माना जा रहा है कि जो रूट के रिटायर होने से पहले ही इंग्लैंड को उनका वारिस मिल गया है. विलियम्सन का पांचवां नाम कैमरन ग्रीन हैं. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्रीन ने 28 टेस्ट में 1377 रन बनाए हैं और 35 विकेट भी उनके नाम हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में कैमरन ग्रीन तीसरे नंबर पर बैटिंग करते दिख सकते हैं.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

क्रिकेट में हो गई नए युग की शुरुआत, विलियम्सन ने बताया कौन होंगे अगले फैब फोर



Source link

Exit mobile version