Site icon CricketPing

Keshav Maharaj on South Africa vs Australia WTC Final | डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतकर ग्रीम स्मिथ, डेल स्टेन को सम्मानित करना चाहते हैं केशव महाराज


Last Updated:

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का फाइनल होना है. दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचा है.

केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए 144 मैच खेल चुके हैं.

लंदन. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) का फाइनल खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया की नजर लगातार दूसरी डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी जीतने पर है. दक्षिण अफ्रीका पहली बार बार फाइनल में पहुंचा है. अगर वह जीता तो पहली बार यह खिताब जीतेगा. दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने कहा कि वे यह खिताब इसलिए भी जीतना चाहते हैं ताकि अपने सीनियर्स को सम्मान दे सकें.

डब्ल्यूटीसी फाइनल लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका ने 13 साल पहले लॉर्ड्स में जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था. उस टीम में ग्रीम स्मिथ, जैक कैलिस, डेल स्टेन जैसे खिलाड़ी थे जिन्होंने इंग्लैंड को मात दी थी.
दक्षिण अफ्रीका लगातार सात टेस्ट जीतकर लंदन पहुंची है. उसे आखिरी बार फरवरी 2024 में टेस्ट मैच में पराजय मिली थी. महाराज ने कहा, ‘जब दो साल पहले यह सफर शुरू हुआ तो बहुत लोगों को नहीं लगा था कि हम यहां तक पहुंचेंगे लेकिन सीरीज दर सीरीज बेहतर होते चले गए. हमारे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों में जबर्दस्त तालमेल है. हमने काफी मेहनत की है.’

केशव महाराज टी20 विश्व कप 2024 उपविजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका को वनडे विश्व कप 2023 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पराजय मिली. महाराज ने कहा, ‘पिछले सालों में किसी ने सोचा नहीं था कि हम किसी बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में पहुंचेगे. इसके बावजूद हम दो सेमीफाइनल और दो फाइनल में पहुंचे. हमने पिछले तीन चार साल में जिस तरह का खेल दिखाया है, उससे काफी प्रेरणा मिलती है.’

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

WTC Final: किसके लिए खिताब जीतना चाहते हैं अफ्रीका के महाराज, खुद किया खुलासा



Source link

Exit mobile version