Last Updated:
Lalu Yadav Rohini Acharya Feud: बिहार चुनाव में RJD की हार के बाद लालू यादव परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है. जहां रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार छोड़कर परिवार छोड़ दिया है. वहीं, संजय यादव व रमीज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि तेज प्रताप यादव अपनी बहन के समर्थन में आ गए हैं.
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में RJD की बुरी हार के बाद लालू प्रसाद यादव का परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने 15 नवंबर को सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वे राजनीति छोड़ रही हैं. साथ ही परिवार से नाता तोड़ रही हैं. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में रोहिणी ने अपने भाई तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज नेमत खान पर अपमान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने के एक दिन बाद उनकी 3 और बहनें रागिनी, राजलक्ष्मी और चंदा ने अपने-अपने बच्चों के साथ लालू का पटना स्थित घर छोड़कर दिल्ली पहुंच गईं हैं.
संजय-रमीज का ‘अपमानजनक’ रवैया
रोहिणी ने दावा किया है कि संजय यादव और रमीज ने मुझे गंदा कहा, मेरी किडनी को ‘गंदी’ बताकर अपमानित किया. मैंने 2022 में अपने पिता लालू को किडनी दान की थी, लेकिन आज वही मेरे खिलाफ इस्तेमाल हो रही है. उन्होंने कहा कि चुनावी हार की जिम्मेदारी लेने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया. साथ ही गालियां दी गईं और चप्पल उठाकर मारा भी गया. संजय यादव, RJD के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार, को रोहिणी ने टिकट वितरण में दखल के लिए जिम्मेदार ठहराया है. रमीज, तेजस्वी के पुराने दोस्त और उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं. रोहिणी ने उनको भी पार्टी के फैसलों में हस्तक्षेप का दोषी बताया है.
रोहिणी के समर्थन में आए भाई तेज प्रताप
रोहिणी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव, जिन्हें मई 2025 में पार्टी और परिवार से निकाल दिया गया था. उन्होंने अपनी बहन रोहिणी का साथ दिया है. उन्होंने X पर लिखा है कि “बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं’. संजय-रमीज ने तेजस्वी की बुद्धि भ्रष्ट कर दी है. अगर उनके पिता लालू यादव एक इशारा करें तो बिहार की जनता इन जयचंदों को सबक सिखा देगी. हालांकि लालू और राबड़ी देवी ने रोहिणी का समर्थन किया है, लेकिन परिवार में दरार साफ दिख रही है.
NDA ने लालू परिवार पर कसा तंज
NDA ने इसे RJD की आंतरिक कलह का सबूत बताया. BJP आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि ‘किडनी दान करने वाली बेटी को अपमानित करना लालू परिवार की पितृसत्तात्मक सोच दिखाता है. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा बोले कि तेजस्वी परिवार में ही अलोकप्रिय, समाज में कैसे चलेगा?’ RJD के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने लालू को ‘धृतराष्ट्र’ कहा. इसके अलावा संजय-रमीज पर कई RJD नेता भी नाराज हैं, जो टिकट बंटवारे में दखल के लिए हार का जिम्मेदार मानते हैं.
तेजस्वी ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन 17 नवंबर को विधायकों की बैठक में चुनाव विश्लेषण करेंगे. वहीं, रोहिणी आचार्य अपने ससुराल चली गई हैं. यह विवाद RJD की कमजोरी उजागर कर रहा है, जहां पहले तेजप्रताप की बर्खास्तगी हुई. इसके बाद रोहिणी आचार्य को घर से निकाला गया. इस विवाद में देखते हैं कि पार्टी पर कितना असर पड़ता है.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

