Last Updated:
MS Dhoni ICC Hall of Fame: महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय हैं.
आईसीसी ने एमएस धोनी को हॉल ऑफ द फेम में शामिल किया है.
हाइलाइट्स
- एमएस धोनी को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया.
- आईसीसी ने धोनी समेत 7 क्रिकेटरों को सम्मानित किया.
- पाकिस्तान की सना मीर को भी मिली एलीट क्लब में जगह.
नई दिल्ली. भारत के लाडले महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एमएस धोनी को ऐसा खिलाड़ी बताया है जिनकी उपलब्धियों को नंबरों में नहीं गिना जा सकता है. एमएस धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए 11वें भारतीय क्रिकेटर हैं. इन 11 क्रिकेटरों में 2 महिला खिलाड़ी शामिल हैं.
पाकिस्तान की सना मीर भी हॉल ऑफ फेम में
आईसीसी ने 9 जून को हुए स्पेशल इवेंट में धोनी के अलावा छह अन्य क्रिकेटरों को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया. इनमें दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, न्यूजीलैंड के डेनियन वेट्टोरी शामिल हैं. महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर को इस एलीट क्लब में जगह दी गई है.
हॉल ऑफ फेम में भारत के 11वें क्रिकेटर
एमएस धोनी से पहले भारत के सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ समेत 11 दिग्गज आईस्ीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं. भारतीय खिलाड़ियों में सबसे पहले 2009 में कपिल देव, सुनील गावस्कर और बिशन सिंह बेदी को यह सम्मान दिया गया था. इसके बाद अनिल कुंबले (2015), राहुल द्रविड़ (2018), सचिन तेंदुलकर (2019), वीनू मांकड़ (2021) और वीरेंद्र सहवाग (2023) को इस एलीट क्लब में जगह दी गई. भारतीय महिला क्रिकेटरों में डायना इडुलजी (2023) और नीतू डेविड (2024) को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिल चुकी है.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

