नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी ऑक्शन से पहले रिटेंशन और रिलीज की डेडलाइनल 15 नवंबर को तय है. 15 नंवबर से पहले सभी 10 टीमों को अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी करना होगा. रिटेंशन और रिलीज की प्रकिया के साथ ही सभी टीम के लिए ट्रेडिंग विंडो का भी डेडलाइन 15 नवंबर को ही है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने ट्रेड ट्रांसफर को आधिकारिक भी कर दिया है, लेकिन फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिलीज करेगी इसके बारे में खुलासा नहीं किया है.
दरअसल आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित नजर आती है. ऐसे में ऑक्शन में मुंबई की रणनीति क्या होगी ये उसके रिटेंशन पर निर्भर करेगा. क्योंकि हार्दिक की कप्तानी में टीम चाहेगी कि पिछले सीजन में जो बॉक्स खाली रह गए थे उसे इस पर टिक किया जाए. ऐसे में मुंबई को ना चाहते हुए रिलीज के लिए कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के लिए कैसी हो सकती है मुंबई की संभावित रिलीज और रिटेंशन.
क्या हो सकता है मुंबई इंडियंस का रिटेंशन प्लान
आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम ने जैसे-तैसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. क्योंकि टीम के लिए सीजन की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. मुंबई इंडियंस के रिटेंशन की बात करें तो वह टीम के कोर प्लेयर को निश्चित रूप से बनाए रखेगी. इस प्लेयर्स में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार, विल जैक्स और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं. मिनी ऑक्शन को देखते हुए मुंबई की टीम दीपक चाहर और रीस टॉप्ली जैसे खिलाड़ियों को रिलीज करने पर विचार कर सकती है.
रीस टॉप्ली का पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. इसके अलावा उनके लिए फिटनेस भी समस्या थी, लेकिन दीपक चाहर का रिलीज होना लगभग तय है, ताकि मुंबई की टीम मिनी ऑक्शन में कम पैसों में बैकअप के लिए कुछ युवा पेसर को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करें. वहीं रिटेंशन की घोषणा से पहले मुंबई की टीम ने भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ 2 करोड़ में ऑल इन कैश ट्रेड किया है. इसके अलावा वेस्टइंडीज के सेफरन रदरफोर्ड को मुंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया है. रदरफोर्ड को भी मुंबई ने ऑल इन कैश ट्रेड लिया है. ऐसे में साफ है कि मुंबई से कुछ जरूर रिलीज होंगे.
मुंबई इंडियंस के संभावित रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट-
हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा,ट्रेंट बोल्ट,विल जैक्स, रोबिन मिंज और नमन धीर.
मुंबई इंडियंस के संभावित रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट-
दीपक चाहर, रीस टॉप्ली, लिजाड विलियम्स, बेवॉन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, श्रीजीत कृष्णन,राज अंगद बावा और अर्जुन तेंदुलकर.
ट्रेड किए गए खिलाड़ी-
शार्दुल ठाकुर और सेफरन रदरफोर्ड.