Site icon CricketPing

Nitish Kumar Reddy all set to rejoin: नितीश कुमार रेड्डी की दूसरे टेस्ट में हो सकती है वापसी, कोलकाता टेस्ट से पहले किया गया था रिलीज


Last Updated:

कोलकाता टेस्ट से पहले नितीश कुमार रेड्डी को रिलीज कर दिया गया था
भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जोरदार झटका लगा. कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के बाद मैच में नहीं उतर पाए. अब उनके दूसरे मुकाबले में खेलने को लेकर भी कुछ साफ नहीं है. खबरों के मुताबिक उनका खेलना मुश्किल है और नितीश कुमार रेड्डी को टेस्ट टीम में फिर से शामिल किया जा सकता है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच से पहले गुवाहाटी में खेला जाना है. रेड्डी को ईडन गार्डन्स टेस्ट से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया था. गिल के बाहर होने के बाद अब उनकी वापसी हो सकती है.
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले कोलकाता टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई ने रिलीज कर भारत ए के के लिए खेलने के लिए कहा था. बीसीसीआई ने बताया था कि रेड्डी दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे, लेकिन उन्हें जल्दी बुला लिया गया है. वह 18 नवंबर को ईडन गार्डन्स में वैकल्पिक सत्र के दौरान टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे.
रेड्डी ने भारत ए के लिए दो लिस्ट ए मैच खेले और जबकि उन्हें दूसरे मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका नहीं मिला. उन्होंने पहले मैच में 37 रन बनाए और 1/18 के आंकड़े के साथ लौटे. टेस्ट टीम में फिर से शामिल होने का मतलब है कि ऑलराउंडर 19 नवंबर को होने वाले तीसरे भारत ए मैच को मिस करेंगे. भारतीय थिंक टैंक ने पिच को देखकर रेड्डी को टेस्ट टीम से रिलीज किया था.
भारतीय क्रिकेट टीम को कुछ बल्लेबाजी मजबूत करने की जरूरत है. शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबर रहे हैं और उनकी भागीदारी अभी भी संदिग्ध है. भारत के पास बेंच पर देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन के विकल्प हैं, लेकिन एक और बाएं हाथ के बल्लेबाज को जोड़ना आदर्श मैचअप नहीं होगा. रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से निचले क्रम में बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी और साथ ही गेंदबाजी का विकल्प भी मिलेगा.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट तीन दिनों के अंदर खत्म हो गया और अब सभी की नजरें गुवाहाटी के मैच पर हैं. इस वेन्यू को पहली बार टेस्ट मैच होस्ट करने के लिए चुना गया है. भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि यह उनके लिए यादगार साबित हो और उन्हें सीरीज को 1-1 से बराबर करने की अनुमति दे.
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप, नितीश कुमार रेड्डी.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

शुभमन का जाना तय! जिसे निकाला था बाहर उस स्टार की होगी टीम इंडिया में वापसी



Source link

Exit mobile version