Last Updated:
पेरिस रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक शख्स पर अंधाधुन फायरिंग कर डाली है. ये शख्स भीड़ को चाकू दिखकर डरा रहा था और पुलिस को देखकर भी उसने करतूतें बंद नहीं कीं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पेरिस: फ्रांस के रेलवे स्टेशन पर चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पुलिसवालों ने रेलवे स्टेशन पर अंधाधुन फायरिंग कर डाली है. ये कदम एक अपराधी को धराशाई करने के लिए उठाया गया था जो भीड़ में चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ के बीच मची चीख पुकार साफ सुनाई दे रही है. ये घटना पेरिस के मोंटपार्नास ट्रेन स्टेशन पर हुई है.

