Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की सनसनीखेज गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 138 रन पर आउट कर दिया और 74 रन की अहम बढ़त ऑस्ट्रेलिया को दिला दिया. पैट कमिंस ने 6 बल्लेबाजों का शिखरा किया और टेस्ट क्रिकेट में …और पढ़ें
पैट कमिंस ने झटके 6 विकेट, तोड़ा अफ्रीकी बल्लेबाजी की लॉर्ड्स में कमर
हाइलाइट्स
- कमिंस ने 6 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 138 रन पर समेटा.
- कमिंस ने टेस्ट करियर में 300 विकेट पूरे किए.
- कमिंस ने लॉर्ड्स में 17 साल बाद 5 विकेट हॉल लिया.
नई दिल्ली. युद्ध में सेनापति अगर खुद आगे बढ़कर विरोधी खेमें में हलचल मचा दे तो सेना का मनोबल वैसे ही आसमान पर पहुंच जाता है. लॉर्ड्स की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कुछ ऐसा करते नजर आए नतीजा जो बाजी टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के हाथ से सरकती नजर आ रही थी वो फिर से उनकी मुठ्ठी में है. पैट कमिंस के कातिलाना स्पेल ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को सिर्फ 138 रन पर समेट दिया .
कमिंस ने कमाल कर दिया
300 क्लब में पहुंचे कमिंस
कमिंस को अफ्रीकी पारी का छठा विकेट मिला तो टेस्ट क्रिकेट में उनकी विकेटों के मामले में ट्रिपल सेंचुरी भी पूरी हो गई. वे ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 8वें गेंदबाज बन गए. पैट कमिंस डब्ल्यूटीसी फाइनल में फाइफर यानी पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए. बुमराह ने इस चक्र में 77 विकेट निकाले थे, लेकिन कमिंस के विकेटों की संख्या 78 पहुंच गई है. बतौर कप्तान कमिंस का यह 9वां 5 विकेट हॉल है. वह कप्तान के रूप में संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक 5 विकेट हॉल वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने रिची बेनो की बराबरी की, जिन्होंने 9 ही 5 विकेट हॉल लिए थे.कमिंस ने भारत के बिशन सिंह बेदी को पीछे (8 पारियों में 5 विकेट हॉल) छोड़ा है. इस सूची में शीर्ष में पाकिस्तान के इमरान खान शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 12 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे.

