Last Updated:
Rinku Singh 1st time visit sasural: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई चर्चा में है. सगाई के बाद रिंकू का ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ. दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होगी.
सगाई के बाद ससुराल पहुंचे रिंकू सिंह का हुआ जोरदार स्वागत, सास ने बरसाए फूल
हाइलाइट्स
- रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई चर्चा में है.
- रिंकू का ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ.
- दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होगी.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है. हर तरफ सिर्फ इस खूबसूरत जोड़ी को लेकर ही बातें की जा रही है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद शानदार है और जिस तरह से ये दोनों से मिलते नजर आए वो दिल लूटने वाला है. सगाई के बाद पहली बार जब रिंकू सिंह ससुराल पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ. सास दरवाजे पर उनके लिए फूलों से भरा थाल लेकर आई तो होने वाली पत्नी प्रिया शर्म से लाल हो गई.
सोशल मीडिया पर इस वक्त रिंकू सिंह का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने 8 जून को मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ लखनऊ में सगाई की. दोनों की सगाई में क्रिकेट जगत की हस्ती समेत बड़े नेता शामिल हुए. 3 साल से दोनों एक दूसरे को जानते हैं. जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी. इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

