Site icon CricketPing

Rishabh Pant Hitting Most Sixes in England : ऋषभ पंत ने एक टेस्ट में बनाया सबसे ज्यादा छक्के मारने की भारतीय रिकॉर्ड


Last Updated:

Rishabh Pant Hitting Most Sixes in England : ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में एक मैच की दोनों पारी में शतक जमाकर इतिहास रच दिया. इस मैच में उन्होंने 9 छक्के मारे जो इससे पहले किसी भारतीय ने नहीं किया थ…और पढ़ें

इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के का भारतीय रिकॉर्ड पंत के नाम

हाइलाइट्स

  • ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में एक मैच में 9 छक्के लगाए.
  • पंत ने एक मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया.
  • पंत इंग्लैंड में टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में आकर ऋषभ पंत ने ऐसा धमाल मचाया है जिसने उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया. भारतीय विकेटकीपर ने एक मैच में कई रिकॉर्ड बना डाले. एक मैच की दोनों पारी में सेंचुरी जमाने के अलावा उन्होंने छक्कों का भी खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भारत की तरफ से इंग्लैंड में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के उनके नाम हो गए हैं. इस मामले में पंत ने इंग्लैंड के धुरंधरों की बराबरी कर ली है.

ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले, लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 178 गेंदों पर 134 रन बनाए और दूसरी पारी में 140 गेंदों पर 118 रन बनाए. बाएं हाथ के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहली पारी में 12 चौके और 6 छक्के लगाए और दूसरी पारी में 15 चौके और 3 छक्के जड़े. सोमवार (23 जून) को खेले गए इस मैच में कुल नौ छक्के लगाकर पंत ने इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया.
ऋषभ पंत अपने खेल के साथ-साथ चुटीले अंदाज से भी फैंस का मनोरंजन करते हैं.

पंत से पहले एंड्रयू फ्लिंटॉफ (2005 में एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) और बेन स्टोक्स (2023 में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) ने भी इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में नौ छक्के लगाए थे. पंत ने अब तक खेले गए 44 टेस्ट मैचों में कुल 82 छक्के लगाए हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत की तरफ से इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं.

Indians to score twin centuries in a Test match
खिलाड़ी पहली पारी दूसरी पारी विरोधी वेन्यू साल
विजय हजारे 116 145 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 1948
सुनील गावस्कर 124 220 वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
सुनील गावस्कर 111 137 पाकिस्तान कराची 1978
सुनील गावस्कर 107 182* वेस्टइंडीज कोलकाता 1978
राहुल द्रविड़ 190 103* न्यूजीलैंड हेमिल्टन 1999
राहुल द्रविड़ 110 135 पाकिस्तान कोलकाता 2005
विराट कोहली 115 141 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2014
अजिंक्य रहाणे 127 100* साउथ अफ्रीका दिल्ली 2015
रोहित शर्मा 176 127 साउथ अफ्रीका विशाखापत्तनम 2019
ऋषभ पंत 134 100* इंग्लैंड लीड्स 2025

इंग्लैंड की धरती पर खेले गए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बराबर करने के अलावा पंत ने कई और कीर्तिमान स्थापित किए. वह टेस्ट मैच में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले केवल एक विकेटकीपर (जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर) ने टेस्ट मैच में दो शतक लगाए थे. विजय हजारे, सुनील गावस्कर (3 बार), राहुल द्रविड़ (2 बार), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा के बाद टेस्ट मैच में दो शतक लगाने वाले पंत सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

छक्कों की बौछार, पंत का इंग्लैंड में भौकाल, बाल बाल बचा दिग्गज का रिकॉर्ड



Source link

Exit mobile version