Last Updated:
संजय बांगड़ ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन, नीतीश कुमार रेड्डी को चुना है जबकि रवींद्र जडेजा को बाहर कर दिया है.
संजय बांगड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान.
हाइलाइट्स
- संजय बांगड़ ने पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बनाई है
- भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट 20 जून से हेंडिग्ले में खेला जाएगा
- संजय बांगड़ ने पहले टेस्ट मैच से रवींद्र जडेजा को बाहर कर दिया है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए दौर की शुरुआत करेगा. सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले में 20 जून से खेला जाएगा. भारतीय टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित आर अश्विन नहीं हैं. शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. इंग्लैंड सीरीज भारत और गिल के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी.
‘रवींद्र जडेजा को एकादश से बाहर कर दिया’
संजय बांगड़ ने कप्तान शुभमन गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रखा है जबकि उसके बाद ऋषभ पंत और करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. बांगड़ ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए रवींद्र जडेजा को एकादश से बाहर कर दिया. उन्होंने नीतीश रेड्डी और एकमात्र ऑलराउंडर और विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को पहले टेस्ट के लिए चुना है. इसके अलावा बांगड़ ने 3 तेज गेंदबाजों के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को सेलेक्ट किया है. बांगड़ ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना है, जबकि तीसरे नंबर पर अभिमन्यु ईश्वरन को रखा है.
संजय बांगड़ की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर, नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

