नई दिल्ली. सालों साल से दुनिया भर में अलग अलग दशक में टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाजों को नांपने का अलग अलग पैमाना होता रहा है. नब्बे के दशक में सचिन तेंदुलकर, रिकी पॉन्टिंग, ब्रायन लारा, और इंजमाम उल हक जैसे बल्लेबाजों ने जब अपने अपने देशों के लिए शानदार प्रदर्शन किया तो उनको वर्ल्ड क्रिकेट में फैब फोर की संज्ञा दी गई और यहीं से शुरु ‘फैब फोर’ का कॉन्सेप्ट सामने आया, जिसमें क्रिकेट जगत के चार धुरंधर बल्लेबाजों ने अपनी जग बनाई.
फैब फोर के दिग्गज के फ्यूचर 4
केन विलियमसन का मानना है कि ये सभी खिलाड़ी अगली पीढ़ी में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में खुद को साबित कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “इन खिलाड़ियों में प्रतिभा के साथ-साथ मेहनत और जिम्मेदारी की भावना भी है, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए जरूरी होती है. ये क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं और इनमें भविष्य के दिग्गज बनने की पूरी क्षमता है.”
बाएं हाथ के ओपरन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल क्रिकेट को भविष्य का सुपर स्टार माना जा रहे हैं. जायसवाल ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर की शानदार शुरुआत की है और उनकी आक्रामक शैली ने उन्हें तेजी से लोकप्रिय बनाया है. वहीं, शुभमन गिल ने तीनों ही फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. IPL से लेकर टेस्ट तक, गिल की बल्लेबाजी और मैच की स्थिति को पढ़ने की क्षमता ने उन्हें अगली पीढ़ी के भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में साबित किया है.
केन विलियमसन की इस लिस्ट में भारत के अलावा ऑस्ट्रलिया ,इंग्लैंड,न्यूलीजैंड और खिलाड़ी शामिल हैं. हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए सबसे अटैकिंग बल्लेबाजों में से एक हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कम समय में कई बड़ी पारियां खेलकर अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया है.रचिन रवींद्र, जो न्यूजीलैंड के लिए उभरते स्टार ऑलराउंडर हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी तकनीक से सबको प्रभावित किया था. वहीं, कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए मध्यक्रम में स्थिरता लेकर आते है और गेंदबाजी से उन्होंने कई बार कमाल करते हुए देखा गया है. इन सभी बल्लेबाजों का करियर अभी शुरु हुआ है और अगले कुछ साल ये तय करेंगे कि विलियम्सन की भविष्यवाणी में कितना दम है.