Site icon CricketPing

Shubman Gill emotional talk with father becoming Captain: शुभमन गिल बने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान, पिता लखविंदर खुश


Last Updated:

शुभमन गिल इंग्लैंड पर पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने उतरेंगे. उन्होंने बताया कि पिता को भी इस खुशी के बारे में नहीं बताया था जबकि पहले ही टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिल गई थी. शुभमन चाहते थे पहले आधिका…और पढ़ें

इंग्लैंड दौरे से भारतीय टीम में शुभमन गिल-गौतम गंभीर युग की शुरुआत होगी.

हाइलाइट्स

  • शुभमन गिल बने भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान.
  • गिल 20 जून को इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी की शुरुआत करेंगे.
  • गिल ने पिता के साथ भावुक बातचीत की.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है. रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को चयनकर्ताओं ने नया टेस्ट कप्तान चुना है. इस फैसले के बाद अब एक बल्लेबाज के साथ साथ अब उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है. शुभमन गिल अपने पिता लखविंदर सिंह के साथ बेहद अलग बॉन्डिंग शेयर करते हैं. वो न केवल उनके पिता हैं, बल्कि उनके पहले कोच भी हैं. भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान चुने जाने के बाद उनके पहले रिएक्शन के बारे में शुभमन गिल ने बताया.

शुभमन गिल के साथ पिता लखविंदर कई विदेशी दौरों पर यात्रा करते हैं और कई मौकों पर उन्हें गिल की सफलता का जश्न मनाते हुए गर्व से देखा गया है. 24 मई को जब गिल को भारत का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया, तो उन्होंने अपने पिता को इस खबर के बारे में नहीं बताया, जबकि उन्हें पहले से ही इस विकास के बारे में जानकारी थी. यह खबर आधिकारिक रूप से मुख्य चयनकर्ता द्वारा टीम की घोषणा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई गई थी.

गिल 20 जून को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में भारत के लिए अपने टेस्ट कप्तानी की शुरुआत करेंगे. उन्होंने हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स के लिए एक इंटरव्यू में पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उनके पिता की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा. पंजाब के इस बल्लेबाज ने बताया कि दोनों ने कभी भी इस सम्मान का सपना नहीं देखा था, लेकिन उनकी नियुक्ति के बाद एक बहुत ही भावुक बातचीत हुई.

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं डीके भाई, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी सोचा था कि मैं भारतीय टेस्ट कप्तान बनूंगा. जैसे कि मैंने भी नहीं सोचा था. मुझे बस इतना याद है कि जब मैं छोटा बच्चा था तो बस भारत के लिए खेलना चाहता था. मैं भारत के लिए प्रदर्शन करना और मैच जीतना चाहता था. यह मेरे सपनों में भी नहीं था कि ‘ओह, मैं भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनना चाहता हूं.’ मेरा सपना बस इतना था कि मैं भारत का प्रतिनिधित्व कर सकूं और प्रदर्शन कर सकूं. भारत के लिए मैच जीत सकूं.

आगे शुभमन ने बताया, “जब यह खबर आई तो उन्होंने मुझे फोन किया, मुझे लगता है कि कुछ दिन पहले ही मुझे पता था लेकिन उन्हें नहीं बताया. मैं सोच रहा था, जब यह आधिकारिक होगा तब मैं उन्हें बताऊंगा लेकिन जब उन्हें पता चला कि मुझे कप्तान बनाया गया है, तो हमने एक बहुत ही भावुक बातचीत की.”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

शुभमन को पहले ही बताया गया था, टेस्ट कप्तानी मिलेगी, पिता से भी छुपाई बात



Source link

Exit mobile version