Sourav Ganguly Airport Video advice couple to go England for Honeymoon: सौरव गांगुली का वीडियो वायरल, नवविवाहित जोड़े को इंग्लैंड हनीमून की सलाह


Last Updated:

एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई जिसमें 242 लोग सवार थे. इस बीच सौरव गांगुली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे नव विवाहित जोड़े को इंग्लैंड में हनीमून की सलाह दे रहे हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की एयरपोर्ट पर फैन से हुई थी मुलाकात

हाइलाइट्स

  • गांगुली का वीडियो वायरल, नवविवाहित जोड़े को दी थी सलाह.
  • गांगुली ने जोड़े को इंग्लैंड में हनीमून मनाने की सलाह दी थी.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली. इस वक्त पूरा देश गुरुवार 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर सदमे में है. लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई. इस विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू मेंबर के साथ 242 लोग सवार थे. इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मार्च में बनाया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नव विवाहित जोड़े को इंग्लैंड में हनीमून के लिए जाने की सलाह देते नजर आए.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली जितने पॉपुलर भारत में हैं उतना ही प्यार उनको इंग्लैंड में भी मिलता है. जानकारी के मुताबिक सौरव ने वहां घर भी खरीदा हुआ है जिसमें वो जाकर छुट्टियां बिताते हैं. दादा को बंगाल की एक नव विवाहित जोड़ा एयरपोर्ट पर मिला जिसे बातचीत का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि वो अपने फैन से काफी खुलकर बात करते दिख रहे हैं.





Source link

Leave a Comment