Site icon CricketPing

suja diya yaar isane maar-maar ke Rishabh Pant chatting Ind vs ENG test | दर्द के मारे लंगड़ाने को मजबूर हुए ऋषभ पंत


Last Updated:

india vs England first test: भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ऐसे बैटर्स रहे हैं, जिन्होंने गेंदबाजों को खूब मारा है और मार भी खाई है. मार खाने के बाद तो वे अपना दर्द भी नहीं छिपा सके.

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 134 रन बनाए.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दो चीजें एक जैसी देखने को मिल रही हैं. दोनों ही टीमों के बैटर्स ने इस मैच में अब तक खूब रन बनाए हैं. दूसरी, तेज गेंदबाजों ने बैटर्स को खूब तंग भी किया है. भारत के लिए शतकीय पारी खेलने वाले ऋषभ पंत इस मैच ऐसे बैटर्स रहे हैं, जिन्होंने गेंदबाजों को खूब मारा और मार भी खाई. उनका एक वीडियो वायरल हैं, जिसमें वे कह रहे हैं, सुजा दिया यार इसने मार-मार के…

भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 134 रन बनाए. उन्होंने 178 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और 6 छक्के जमाए. उन्होंने अपनी इस पारी में कई रिकॉर्ड भी बनाए, जिनमें सबसे अधिक टेस्ट शतक के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ना शामिल है. टेस्ट मैचों में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में भी ऋषभ पंत अब धोनी से आगे हैं.

ऋषभ पंत ने इस मैच में अब तक कमाल का प्रदर्शन ही नहीं किया है, बल्कि समरसॉल्ट से लेकर अपने कॉमेंट से भी फैंस का खूब मनोरंजन किया है. उनके कई कॉमेंट वायरल हैं. इनमें से एक में वे कहते हैं, ‘सुजा दिया यार इसने मार-मार के… सेम जगह पर मारे जा रहा है.’





Source link

Exit mobile version