Last Updated:
भारतीय खिलाड़ियों का टी20 रैंकिंग में जलवा जारी है. टॉप 6 बल्लेबाजों में भारत के 3 बैटर्स शामिल हैं. युवा विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा नंबर 2 पर विराजमान हैं जबकि तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं वहीं सूर्यक…और पढ़ें
तिलक वर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
हाइलाइट्स
- तिलक वर्मा टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
- ट्रेविस हेड बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं.
- अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर बने हुए हैं
नई दिल्ली. तिलक वर्मा आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में एक पायदान चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.वहीं विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर कायम हैं. भारत के मिस्टर 360 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर खिसक गए हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती तीसरे और रवि बिश्नोई सातवें नंबर पर हैं. तिलक के 804 रेटिंग अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर मौजूद हमवतन अभिषेक शर्मा से पीछे हैं.ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं.
शाई होप ने लगाई 14 स्थान की छलांग
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप दो बार 40 रन से अधिक की पारियां खेलने के बाद 14 स्थान की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर हैं. अंतिम मैच में 45 गेंद में नाबार 79 रन की पारी खेलने वाले रोवमैन पावेल शीर्ष 20 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. ऑलराउंडर जेसन होल्डर भी सीरीज में 70 रन और एक विकेट चटकाने के बाद ऑलराउंडर की सूची में 16 स्थान के फायदे से 26वें स्थान पर हैं.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

