Site icon CricketPing

Virat Kohli has dream to marry bollywood actress: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी: क्रिकेट-बॉलीवुड का परफेक्ट मेल


Last Updated:

Virat Kohli has dream to marry bollywood actress विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जिससे फैंस और दिग्गजों ने उन्हें फैसला वापस लेने की अपील की. विराट और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी …और पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ विराट कोहली

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में ऐसे बहुत कम ही खिलाड़ी हुए हैं जिनके संन्यास पर सब एक साथ बोल पड़े कि अभी ना जाओ छोड़कर, दिल अभी भरा नहीं. ऐसा ही एक नाम भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी है. हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की तो आलोचक, फैंस और तमाम दिग्गज बोल पड़े कि प्लीज ऐसा मत करो. अपने संन्यास के फैसले पर विचार करो और इसे वापस ले लो. विराट कोहला ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है. कमाल की बात यह है कि जब वो भारतीय टीम में आए भी नहीं थे तभी बोल दिया था कि किसी हीरोइन से शादी करेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी से पूरी दुनिया वाकिफ है. दोनों के बीच जिस तरह की बॉन्डिंग है वो हर किसी के लिए मिसाल है. हाल में हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जब खिलाड़ी विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता तो अनुष्का भी मैदान पर इस खुशी के पल में साथ थी. 18 साल के इंतजार के बाद विराट कोहली को ट्रॉफी उठाने का मौका मिला. जीत हासिल करने के बाद मैदान पर भागी भागी पति को अनुष्का गले लगाने आई थी. उन्होंने गले लगाया और झप्पी के साथ पप्पी भी दी.

विराट ने कहा था हीरोइन से शादी करेंगे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. उसमें विराट कोहली की करीबी महिला बता रही हैं कि वो जब इतने पॉपुलर क्रिकेटर नहीं बने थे तभी अपनी चाहत बताई थी. विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा, एक बार की बात है मदन लाल एकेडमी में मैच हो रहा था. वहां पर बहुत बड़ा पोस्टर लगा हुआ था. किसी फिल्म या एड का पोस्ट था जिसे देखने के बाद विराट कोहली ने कहा था, देखना एक दिन मैं ना बहुत बड़ा आदमी बनूंगा और किसी हीरोइन से शादी करूंगा.

विराट और अनुष्का की शादी

टीम इंडिया के स्टार बन चुके विराट कोहली और बॉलीवुड की हीरोइन अनुष्का शर्मा के बीच दोस्ती की खबर हर जगह फैल चुकी थी. दिल्ली और मुंबई के रेस्टोरेंट में एक साथ खाना खाते हुए कई बार दोनों कैमरे में कैद हो गए थे. 2013 में दोनों के डेटिंग की खबर सामने आई थी. फिर कथित तौर पर 2016 में कपल के ब्रेकअप की हवा उड़ी. विराट कोहली ने लगभग 3 साल तक डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 में अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी. दोनों भारत से दूर इटली में जाकर शादी की थी.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

एक दिन बड़ा आदमी बनूंगा, हीरोइन से शादी करूंगा, बैटर के बचपन का सपना हुआ पूरा



Source link

Exit mobile version