Site icon CricketPing

Who is Karun Nair wife Sanaya Tankariwala: खूबसूरत पारसी लड़की, हिंदू क्रिकेटर… सनाया टंकरीवाला से कैसे हुई करुण नायर की शादी?


नई दिल्ली: लगभग आठ साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर भले ही इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 0 पर आउट हो गए, लेकिन बतौर खिलाड़ी वह मेहनत, जिंदादिली और संघर्ष के जीते-जागते उदाहरण हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक तिहरा शतक भला कौन भूल सकता है. टीम से बाहर हुए तो घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा दिया. उनकी क्रिकेटिंग लाइफ जितनी रोमांचक है, पर्सनल लाइफ भी उतनी ही दिलचस्प है.

सबसे खूबसूरत क्रिकेटर्स WAG!
करुण नायर की पर्सनल लाइफ को खूबसूरत बनाती है उनकी हसीन और दिलकश पत्नी सनाया टंकरीवाला. सनाया दिखने में जितनी आकर्षक है, उतनी है टैलेंटेड भी हैं. घर और बच्चों को संभालने के साथ-साथ अपनी फिटनेस और वर्क फ्रंट को कैसे मैनेज करना है कोई उनसे सीखे.
सनाया टंकरीवाला

चट मंगनी-पट ब्याह
करुण और सनाया की प्रेम कहानी समय के साथ परवान चढ़ी और आपसी सम्मान और गहरे स्नेह से और प्रगाढ़ हुई. इस कपल ने 29 जून, 2019 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक बेहद करीबी समारोह में सगाई की. शादी इसके छह महीने बाद 19 जनवरी, 2020 को हुई.

पारसी है सनाया टंकरीवाला
सनाया एक पारसी परिवार में पैदा हुई थी जबकि करुण नायर हिंदू धर्म को मानने वाले हैं. ऐसे में दोनों ही परिवारों ने दोनों धर्मों का सम्मान किया और पारंपरिक पारसी और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की.
सनाया टंकरीवाला

ब्रेन विद ब्यूटी का उदाहरण
सनाया वाकई खूबसूरती की मिसाल है. चाहे वह पारंपरिक पोशाक में दिखें या कैजुअल ठाठ-बाट में, अपनी चमकती त्वचा, बलाखाती आंखें और उजली ​​मुस्कान के साथ वह हर दिल जीतने में सक्षम है.

मीडिया प्रोफेशनल हैं सनाया
पेशे से सनाया मीडिया प्रोफेशनल हैं. वह बुद्धिमान हैं और अपनी फील्ड से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. एक मशहूर क्रिकेटर से शादी के बावजूद वह अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखती हैं. हालांकि, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर वह अपनी और बच्चों की मनमोहक तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं.
सनाया टंकरीवाला

खूबसूरत कपल ही नहीं केयरिंग पैरेंट्स भी
करुण और सनाया दो प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं, एक बेटा जिसका नाम कायान है और एक बेटी जिसका नाम समारा है. करुण की बीवी सनाया अपनी सुंदरता, शालीनता और समर्पण से लोगों को प्रेरित करती रहती हैं, यह साबित करते हुए कि पर्दे के पीछे रहने का मतलब यह नहीं है कि आप किसी की नजर में न आए. वह करुण की बैकबोन हैं.



Source link

Exit mobile version