Last Updated:
World Test Championship Final Handling the Ball Controversy : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 28 विकेट गिर चुके हैं. डेविड बेडिंगम पर ‘हैंडलिंग द बॉल’ का विवाद हुआ, ल…और पढ़ें
हैंडलिंग द बॉल’ को लेकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में विवाद
नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दो दिन के खेल में काफी ड्रामा देखने को मिल चुका है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे एडिशन के फाइनल में अब तक 28 विकेट गिर चुके हैं. दो दिन में इस तरह से विकटों के गिरने की वजह से पिच पर सवाल उठाए जा रहे हैं. दूसरे दिन के खेल में एक और विवाद सामने आया जब डेविड बेडिंगम के खिलाफ ‘हैंडलिंग द बॉल’ का मामला सामने आया.
लॉड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतने के लिए दो दो हाथ कर रही है. मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन पर समेट दिया. इसके बाद कंगारू गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए प्रोटियाज टीम को पहली पारी में महज 138 रन पर ढेर कर दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 144 रन बनाए थे और उनकी बढ़त 218 रन की थी.
दूसरे दिन ‘हैंडलिंग द बॉल’ का मामला आया सामने
अगर आईसीसी फाइनल में विवाद ना तो भला मजा कैसे आएगा. ऐसा ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन लंच से पहले के आखिरी ओवर में कुछ ऐसा ही हुआ. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड बेडिंगम को ‘हैंडलिंग द बॉल’ अपील का सामना करना

