Site icon CricketPing

WTC फाइनल: पैट कमिंस के छह विकेट से ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 218 रन.


Last Updated:

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन गुरुवार को दूसरी पारी में आठ विकेट पर 144 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए कुल बढ़त 21…और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 200 के पार.

हाइलाइट्स

  • ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका पर 218 रन की बढ़त बनाई.
  • कमिंस ने 28 रन देकर 6 विकेट लिए.
  • स्टार्क और कैरी ने 8वें विकेट के लिए 61 रन जोड़े.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे WTC फाइनल के दूसरे दिन कप्तान कैट कमिंस के छह विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 138 रन पर ढेर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन की दूसरी पारी में आठ विकेट पर 144 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 218 रन तक पहुंचाई. साउथ अफ्रीका के लिए यहां से थोड़ा सा मुश्किल होता जा रहा है.

पैट कमिंस (28 रन पर छह विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम 57.1 ओवर में सिर्फ 138 रन पर सिमट गई जिससे पहली पारी में 212 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त मिली. मिचेल स्टार्क ने भी 41 रन देकर दो विकेट चटकाए. डेविड बेडिंघम 111 गेंद में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे. कप्तान तेम्बा बावुमा ने 36 रन की पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 200 के पार

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में लुंगी एनगिडी (35 रन पर तीन विकेट) और कागिसो रबाडा (44 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 73 रन पर सात विकेट गंवा दिया थे लेकिन एलेक्स कैरी (43 रन, 50 गेंद, पांच चौके) और स्टार्क (नाबाद 16) ने आठवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करके टीम की कुल बढ़त को 200 रन के पार पहुंचाया. दिन का खेल खत्म होने पर नाथन लियोन एक रन बनाकर स्टार्क का साथ निभा रहे थे.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (06) को रबाडा ने विकेटकीपर काइल वेरेने के हाथों कैच कराया जबकि कैमरन ग्रीन (00) ने इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर वियान मुल्डर को कैच थमाया. टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने के लिए चुनौती पेश कर रहे मार्नस लाबुशेन (22) एक बार फिर नाकाम रहे और मार्को यानसेन की गेंद पर वेरेने को कैच दे बैठे. लाबुशेन इस मैच में पहली बार पारी का आगाज कर रहे थे. पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ (13) भी इसके बाद लुंगी एनगिडी की गेंद पर पगबाधा हो गए.

ऑस्ट्रेलिया का टॉप आर्डर फ्लॉप

पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले एक अन्य बल्लेबाज ब्यू वेबस्टर (09) ने एनगिडी पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गए जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 64 रन हो गया. अगले ओवर में वियान मुल्डर ने ट्रेविस हेड (09) को बोल्ड किया जबकि एनगिडी ने कमिंस (06) के स्टंप उखाड़े. कैरी और स्टार्क ने इसके बाद पारी को संभाला। स्टार्क ने यानसेन की गेंद पर एक रन के साथ 34वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. स्टार्क 12 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब रबाडा की गेंद पर वेरेने ने उनका कैच टपका दिया.

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

218 रन की बढ़त, कमिंस-स्टार्क का कहर… ऑस्ट्रेलिया के सामने साउथ अफ्रीका पस्त



Source link

Exit mobile version