Last Updated:
भारत WTC 2025 के फाइनल में नहीं पहुंचा, लेकिन तीसरे स्थान पर रहने के लिए 1.44 मिलियन डॉलर कमाएगा. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में खेलेंगे, विजेता को 3.6 मिलियन डॉलर मिलेंगे.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्राइज मनी
हाइलाइट्स
- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्राइज मनी में भारी बढ़ोतरी
- फाइनल न पहुंचने के बावजूद भारत की बंपर कमाई
- तीसरे पोजिशन पर रही टीम इंडिया को मिलेंगे 12.32 करोड़
नई दिल्ली: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) के फाइनल के लिए क्वालीफाई न करने के बावजूद भारतीय टीम पिछले दोनों एडिशन की विजेता न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2025) के लगभग बराबर कमाई करेगी. ये आईसीसी के डब्ल्यूटीसी पर्स को 3.6 मिलियन डॉलर तक बढ़ाने के फैसले के कारण संभव हुआ है.
पिछले दो संस्करणों का उपविजेता भारत 2023-25 चक्र के लिए डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने के बाद लॉर्ड्स में हैट्रिक डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने से चूक गया था. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अंक तालिका में नंबर 1 और नंबर 2 पर रहने के बाद 11 जून को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के विजेता को 3.6 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी, जो न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2023) द्वारा पिछले दो फाइनल जीतने के बाद कमाई गई राशि के दोगुना से भी ज्यादा है.
इस बार फाइनल में हारने वाली टीम भी पिछले बार की चैंपियन से ज्यादा पैसे कमाएगी. इस बार 2.1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि सुनिश्चित की गई है. पिछले दो संस्करणों (न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के विजेताओं ने प्रत्येक को 1.6 मिलियन डॉलर जीते थे, जबकि हारने वाले फाइनलिस्ट (भारत) को 800,000 डॉलर मिले थे.
भारत को कितने पैसे मिलेंगे?
इस बार भारत को तीसरे स्थान पर रहने के लिए 1,440,000 डॉलर मिलेंगे, जो लगभग ₹12.32 करोड़ है. ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका जो भी फाइनल जीतेगा उसे तीन मिलियन छह सौ हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. दूसरी पोजिशन वाली टीम दो मिलियन एक सौ साठ हजार अमेरिकी डॉलर ले जाएगी. तीसरे नंबर पर मौजूद भारत एक मिलियन चार सौ चालीस हजार अमेरिकी डॉलर पाएगा.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

