Site icon CricketPing

WTC FINAL: 2 टीम, 2 बल्लेबाज, 2 शून्य, और बन गया अनोखा रिकॉर्ड


Last Updated:

WTC फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है और इस मैच में जो दोनों टीमों के ओपनिंग बैट्समैन पहली पारी में ही जीरो पर आउट हो गए, ऐसा इंग्लैंड की पिच पर कभी नहीं हुआ. इंग्लैंड में 145 सालों से टेस्ट…और पढ़ें

145 साल में पहली बार दोनों ओपनर लॉर्ड्स में हुए शून्य पर आउट

हाइलाइट्स

  • लॉर्ड्स में दोनों टीमों के ओपनर्स पहली पारी में जीरो पर आउट हुए.
  • 145 साल में पहली बार इंग्लैंड में ऐसा रिकॉर्ड बना.
  • ऑस्ट्रेलिया के पास 74 रन की बढ़त, मैच 4 दिन में खत्म हो सकता है.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर कुछ रिकॉर्ड्स खिलाड़ी बनाते है और कुछ रिकॉर्ड्स अंजाने में ऐसे बन जाते है जिसको आप अपने नाम के साथ नहीं जोड़ना चाहेंगे. लॉर्ड्स के मैदान पर भी एक ऐसा रिकॉर्ड बना. 145 साल के इतिहास में ये रिकॉर्ड बनाने का काम दोनों टीमों के ओपनिंग बल्लेबाजों ने किया.  मैच के पहले दिन ही कुछ ऐसा हुआ, जिसने इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नई कहानी लिख दी. मजे की बात देखिए दो अलग अलग टीमों के खिलाडियों ने ये कारनामा अंजाम दिया है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने आई, तब ओपनिंग बैट्समैन उस्मान ख्वाजा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. वहीं जब साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी आई, तब SA के ओपनिंग बल्लेबाज एडन मार्करम भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

145 साल में पहली बार 

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वैसे तो कई रिकॉर्ड टूटे और बने है. वहां पर लगे बोर्ड पर अपना नाम लिखवाना आज भी शान की बात है जो WTC फाइनल के पहले दिन रबाडा और दूसरे दिन कमिंस करने में कामयाब रहे.  इसी मैच में पहले दिन एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना जब  दोनों टीमों के ओपनिंग बैट्समैन पहली पारी में ही जीरो पर आउट हो गए, ऐसा इंग्लैंड की पिच पर कभी नहीं हुआ. इंग्लैंड में 145 सालों से टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में अब ये एक नया हिस्सा शामिल हो गया है. टेस्ट मैच में एक ही पारी में दोनों टीमों के ओपनिंग बल्लेबाज के आउट होने की ये बात दुनिया के बाकी देशो में हो चुकी है. अंजाने में अब उस्मान ख्वाजा और मार्करम का नाम इस अनोखे रिकॉर्ड के साथ जुड़ गया है.

किसका पलड़ा भारी 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिप के फाइनल में जमकर उतार चढाव देखने को मिल रहा है.पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56.4 ओवर में 212 रन बनाए और पूरी टीम ऑल ऑउट हो गई. इसके बाद साउथ  अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी 57.1 ओवर में 138 रन बनाकर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया के पास 74 रन की बढ़त है जो लॉर्ड्स की पिच पर बहुत निर्णायक हो सकती है. तेज गेंदबाजों का अभी तक इस टेस्ट मैच में दबजबा देखने को मिला है और इस बात के अब पूरे आसार बन रहे है कि ये टेस्ट मैच 4 दिन में खत्म हो सकता है.

homecricket

WTC FINAL: 2 टीम, 2 बल्लेबाज, 2 शून्य, और बन गया अनोखा रिकॉर्ड



Source link

Exit mobile version