Site icon CricketPing

yashasvi jaiswal hundred in india vs england 1st test | यशस्वी जायसवाल ने वनडे स्टाइल में ठोका शतक, इंग्लैंड को पहले टेस्ट में दिन में दिखाए तारे


Last Updated:

Yashasvi Jaiswal hundred: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे पर अपने पहले टेस्ट में शतक ठोक दिया है. उनके इस शतक की बदौलत भारत मैच में ड्राइविंग सीट पर आ गया है.

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे पर अपने पहले टेस्ट में शतक ठोक दिया है.

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे पर अपने पहले टेस्ट में शतक ठोक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. यह उनका इंग्लैंड दौरे पर पहला टेस्ट मैच है. यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड में अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं. 23 साल के भारतीय बैटर ने बैजबॉल का शोर मचाने वाले इंग्लैंड को उसी की स्टाइल में जवाब दिया और महज 144 गेंद पर शतक ठोक दिया. यह यशस्वी जायसवाल का 5वां टेस्ट शतक है.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम का शोर था. जिसे देखो वही कह रहा था कि भारत को इंग्लैंड दौरे पर अनुभव की कमी खलेगी. इंग्लैंड को भी ऐसा ही लग रहा था तभी तो उसने बैटिंग ट्रैक पर टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दे दिया. भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर डाली. यह इंग्लैंड दौरे पर पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत की सबसे बेहतरीन साझेदारी का रिकॉर्ड है.

गांगुली-पाटिल के क्लब में शामिल हुए यशस्वी
11 साल में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय बैटर ने इंग्लैंड दौरे पर अपने पहले ही टेस्ट में शतक बनाया है. यशस्वी जायसवाल से पहले यह कमाल मुरली विजय ने किया था. उन्होंने 2014 में ट्रेंटब्रिज टेस्ट में 146 रन की पारी खेली थी. मुरली विजय से पहले यह कमाल सौरव गांगुली, संदीप पाटिल और विजय मांजरेकर भी कर चुके थे. गांगुली ने 1996 में लॉर्ड्स टेस्ट में 131 रन बनाए थे. विजय मांजरेकर ने 1952 में हेडिंग्ले टेस्ट में 133 रन की पारी खेली थी. संदीप पाटिल ने 1982 में यह कमाल किया था. उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए टेस्ट मैच में 129 रन की नाबाद पारी खेली थी.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

यशस्वी जायसवाल ने वनडे स्टाइल में ठोका शतक, इंग्लैंड को दिन में दिखाए तारे



Source link

Exit mobile version