ऑस्ट्र्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच कोई भी जीते फाइनल, इतिहास रचा जाना तय, पहली बार होगा ये करिश्मा


Last Updated:

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें डब्ल्यूटीसी फाइनल में टकरा रही हैं. फाइनल कोई भी टीम जीते, इतिहास बनना तय है. ऑस्ट्र्रेलिया लगातार दूसरा फाइनल खेल रहा है जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंच…और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया की नजर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर है.

हाइलाइट्स

  • ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल एक बार जीत चुका है
  • साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचा है
  • दोनों टीमें यहां जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगी

नई दिल्ली. वर्तमान चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप खिताब बचाने की मुश्किल चुनौती है. साउथ अफ्रीका फाइनल में पहली बार पहुंचकर खिताब जीतने की सपने देख रहा है.दोनों टीमों में से कोई भी टीम जीते, डब्ल्यूटीसी में नया इतिहास लिखा जाएगा. लंदन के लॉडर्स में बुधवार (11 जून) से खेले जाने वाले इस महामुकाबले की तैयारियां पूरी हो चुकी है.दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी कर दिया है.पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार इस खिताब को जीतना चाहती है जबकि साउथ अफ्रीका की नजरें आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने पर है.

डब्ल्यूटीसी (SA vs AUS WTC Final 2025 ) के पहले एडिशन का फाइनल 2019-2021 भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर इस खिताब को अपने नाम किया था जबकि दूसरा फाइनल 2021-2023 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था जहां कंगारुओं ने टीम इंडिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी.अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां फिर खिताब जीतने में सफल हो जाती है तो वह दुनिया की इकलौती टीम बन जाएगी जो दो बार फाइनल जीती हो.वहीं साउथ अफ्रीका के जीतने पर प्रोटियाज टीम चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनेगी.

स्टीव स्मिथ का लॉर्ड्स में औसत 58 के आसपास का है
स्टीव स्मिथ 36 साल के हो गए हैं. और उन्होंने मार्च के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. यही हाल कोनस्टास, सलामी बल्लेबाज ख्वाजा, लियोन, बोलैंड और विकेटकीपर एलेक्स कैरी का भी है. स्मिथ ने हालांकि पिछले पांच टेस्ट मैचों में चार शतक जड़े है और उन्होंने 10,000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है. यह आंकड़ा दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम के रनों के लगभग बराबर है. लॉर्ड्स में उनका औसत 58 के आसपास का है. उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कैगिसो रबाडा से निपटने की होगी. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों के लिए भी रबाडा मुश्किलें खड़ा करेंगे. उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में ख्वाजा को पांच बार चलता किया है.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

ऑस्ट्र्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच कोई भी जीते फाइनल, इतिहास रचा जाना तय



Source link

Leave a Comment