भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, एक्लेस्टोन की वापसी, 28 को खेला जाएगा पहला मैच


Last Updated:

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टी20 मैच 28 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 14 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने लेग स्पिनर को बुलाया.

नई दिल्ली. भारत की मेंस और वुमेंस टीम इस महीने इंग्लैंड में मेजबानों के साथ दो दो हाथ करती नजर आएंगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी वहीं महिला टीम टी20 सीरीज में जोर आजमाइश करेगी. इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत के खिलाफ 28 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शुक्रवार को 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की. जिसमें बायें हाथ की अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन की वापसी हुई है.

भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के इस दौरे पर टी20 श्रृंखला के बाद तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेगी. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘नयी कप्तान नैट सिवर-ब्रंट और कोच चार्लोट एडवर्ड्स की अगुवाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज करने वाली टीम में एक्लेस्टोन की वापसी हो रही है.’ छब्बीस साल की एक्लेस्टोन ने चोट से उबरने के साथ ही अपने समग्र स्वास्थ्य का प्रबंधन करने के लिए खेल से संक्षिप्त विश्राम लिया था.

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 28 जून को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच एक जुलाई को ब्रिस्टल में होगा. तीसरा टी-20 मैच चार जुलाई को ओवल में खेला जाएगा, जबकि चौथा और पांचवां मैच क्रमशः नौ और 12 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड और एजबेस्टन में खेला जाएगा.

इंग्लैंड की टीम: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट (विकेट कीपर), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स (विकेट कीपर), पैगी स्कोल्फील्ड, लिंसी स्मिथ, डैनी वायट-हॉज, इस्सी वोंग.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, एक्लेस्टोन की वापसी



Source link

Leave a Comment