Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एकदम धुआंधार दौरे पर हैं. सुबह ठीक 10:35 बजे वे भोपाल से निकलकर खजुराहो के लिए रवाना होंगे और वहीं से पूरे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. दोपहर में उनका पहला बड़ा कार्यक्रम है छतरपुर ज़िले में राजगढ़ पैलेस होटल का लोकार्पण. यह कार्यक्रम 12 बजे तय है. बताया जा रहा है कि इस होटल के शुरू होने से इलाके में टूरिज़्म और लोकल बिज़नेस दोनों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफ़िला घूमता हुआ पहुंचने वाला है नागौद, जहां 12:55 बजे वे एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दिन का सबसे बड़ा पड़ाव है शाहनगर , जहां 2:50 बजे मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. कुल 86.62 करोड़ रुपये के विकासकार्यों की सौगात मिलने जा रही है. इनमें सड़कें, पानी, शिक्षा और अन्य ज़रूरी सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. शाहनगर और आस-पास के इलाकों के लोग इस घोषणा को लेकर बेहद खुश हैं, क्योंकि लंबे समय से कई विकास कार्यों का इंतज़ार किया जा रहा था.
November 19, 202507:23 IST
उज्जैन न्यूज: बाबा महाकाल का आज का श्रंगार
