Last Updated:
WTC Final South Africa Beat Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. 27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. एडेन मारक्रम क…और पढ़ें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हरा WTC Final जीता.
हाइलाइट्स
- साउथ अफ्रीका ने WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया.
- 27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने ICC ट्रॉफी जीती.
- मारक्रम के शतक से साउथ अफ्रीका ने 282 रन का लक्ष्य हासिल किया.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Australia vs South Africa) के लॉर्ड्स बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल (WTC Final 2025) में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने से चूक गया. एडेन मारक्रम के शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने अपने उपर लगे चोकर्स टैग को भी खत्म कर दिया. साल 1998 के बाद से साउथ अफ्रीका ने पहली बार आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. 27 साल बाद उन्होंने आईसीसी ट्रॉफी जीती.
पैट कमिंस के 6 विकेट
अब बारी आई ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में उतरने की. ऑस्ट्रेलिया की टीम जब दूसरी पारी में उतरी तो उन्होंने 207 रन का स्कोर खड़ा किया और साउथ अफ्रीका के सामने 282 रन का लक्ष्य रखा. इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ मिचेल स्टार्क 50 से अधिक रन बना सके. इसके अलावा सभी भी बल्लेबाजी खराब रही. स्टीव स्मिथ ने 13, ट्रेविस हेड ने 9 तो वहीं, एलैक्स कैरी ने 43 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के लिए रबाडा ने 4 तो वहीं, एनगिडी ने 3 विकेट अपने नाम किए.
साउथ अफ्रीका ने 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन ही जीत हासिल कर ली. एडेन मार्क्रम और टेंबा बावुमा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने इस स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 69 रन चाहिए थे. चौथे दिन का खेल शुरू होने के 2 घंटे बाद ही टीम ने जीत हासिल कर ली. मारक्रम ने 207 गेंदों में136 रन की शतकीय पारी खेली, तो वहीं, बावुमा ने 66 रन बनाए.
Contact: satyam.sengar@nw18.com