Last Updated:
शुभमन गिल ने बतौर कप्तान इंग्लैंड में 147 रन की पारी खेली. गिल के टेस्ट करियर का यह बेस्ट स्कोर है.इस दौरान गिल ने सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. हालांकि वह विराट कोहली के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सके….और पढ़ें
शुभमन गिल ने तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार पारी खेली. गिल ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में 147 रन बनाए जो उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर है.उन्होंने इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया जबकि विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटने से बाल बाल बच गया. गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए. पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे गिल एंड कंपनी ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारतीय टीम पहली पारी में 471 रन पर आउट हो गई. जिसमें कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाए. गिल (147) और पंत (134) ने चौथे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी की. इससे पहले जायसवाल (101) और केएल राहुल (42) ने बड़े स्कोर की नींव रखी थी. अपने कल के स्कोर 3 विकेट पर 359 रन से आगे खेलते हुए भारत ने आखिरी 7 विकेट 112 रन के भीतर गंवा दिए. बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट लिए.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें