17 year old indian pacer records speed of 147 kmph rd pranav ragavendra | 17 साल के आरडी प्रणव राघवेंद्र ने निकाली 147 KMH की स्पीड, U-19 क्रिकेट में रिकॉर्ड…


Last Updated:

IPL में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के धूम मचाने के बाद अब 17 साल के आरडी प्रणव राघवेंद्र ने अपनी स्पीड से ध्यान खींचा है.

आरडी प्रणव राघवेंद्र के करीबी मानते हैं कि वे जल्दी ही 150 Kmh की स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं. (Photo: TNCA)

हाइलाइट्स

  • आरडी प्रणव राघवेंद्र ने 147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की.
  • प्रणव की यह स्पीड भारतीय अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजी है.
  • प्रणव ने 16 साल की उम्र में 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निकाली थी.

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 ने साबित किया कि भारत के युवा क्रिकेटर पूरी दुनिया में धूम मचाने को तैयार हैं. आईपीएल में इस बार 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से 17 साल के आयुष म्हात्रे जैसे युवा बैटर्स ने दुनियाभर के गेंदबाजों की पिटाई की. यह तो रही युवा बैटर्स की बात. अब 17 वर्षीय तेज गेंदबाज आरडी प्रणव राघवेंद्र ने दुनिया के बैटर्स के लिए चेतावनी जारी कर दी है. वेल्लोर के प्रणव राघवेंद्र अपनी स्पीड से धूम मचा रहे हैं. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक यह भारत के किसी भी अंडर-19 क्रिकेटर द्वारा सबसे तेज फेंकने का रिकॉर्ड है.

आरडी प्रणव राघवेंद्र का क्रिकेट करियर काफी दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने शुरुआत एथलीट के तौर पर की थी. वे 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते थे और अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट की ओर रुख किया. एक डॉक्टर ने उन्हें टीम स्पोर्ट में जाने की सलाह दी थी. क्रिकेट का रुख करने पर उन्होंने गेंदबाज बनना तय किया. इसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाजी करने की ठानी. प्रणव इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग में आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझांस के लिए खेल रहे हैं.

तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले आरडी प्रणव राघवेंद्र इस खेल में सटीकता और फिटनेस के महत्व को बखूबी समझते हैं. उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘मुझे स्पीड पसंद है और मैं तेज गेंदबाजी करना चाहता हूं. जब आप बैटर्स को बाउंसर से डराते हैं और उनकी ग्लव्स पर हार्ड लेंथ से हिट करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है. हां, यह बात सही है कि रफ्तार बनाए रखने के लिए मुझे कई पहलुओं पर काम करना होग. इसमें सटीक गेंदबाजी शामिल है. इसीलिए मैं स्पीड गन पर नजर नहीं रखता. मुझे सुनिश्चित करना होगा कि फिटनेस मेरी टॉप प्रायरिटी बनी रहे.’

आरडी प्रणव राघवेंद्र के करीबी मानते हैं कि उनके पास प्रसिद्ध 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पार करने की क्षमता है. प्रणव को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के साथ काम करने का फायदा भी मिला है. उन्होंने मैक्ग्रा के साथ काम करते हुए 16 साल की उम्र में 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निकाली थी.

एमआरएफ पेस फाउंडेशन के मुख्य कोच एम सेंथिलनाथन ने प्रणव के बारे में कहा, ‘जब मैंने पहली बार उन्हें देखा, तो वे 130 (किमी प्रति घंटे) में गेंदबाजी कर रहे थे. सिर्फ दो साल में वे लगातार 135-145 किमी प्रति घंटे के बीच गेंदबाजी कर रहे हैं. गति हमेशा से उनकी ताकत रही है. वे पहले से ही बहुत तेज हैं. हमें उन्हें संभालना होगा. प्रणव ने तमिलनाडु के लिए असम और रेलवे के खिलाफ 2024 में 2 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं.

authorimg

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

17 साल के भारतीय पेसर ने निकाली 147 KMH की स्पीड, U-19 क्रिकेट में रिकॉर्ड…



Source link

Leave a Comment