ind vs eng yashasvi jaiswal can make big records I इंग्लिश टीम को जायसवाल से क्यों लगता है डर, पहले भी फट चुका ज्वालामुखी


Last Updated:

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज  का आगाज 20 जून से होने वाला है. भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजर युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल पर होगी. साल 2024 में ज…और पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान यशस्वी जायसवाल तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड

हाइलाइट्स

  • भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी.
  • यशस्वी जायसवाल ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 712 रन बनाए थे.
  • जायसवाल के पास टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का मौका है.

नई दिल्ली. जैसे समंदर में तूफान आने से पहले लहरें शांत हो जाती है, जैसे ज्वालामुखी फटने से पहले एक अजीब सा सन्नाटा छा जाता है ठीक उसी तरह भारतीय टीम के एक बल्लेबाज की शांति को रनों की सुनामी से पहले की शांति की तरह देखा जा रहा है. इंग्लिश टीम खासतौर पर इस बल्लेबाज के जलजले को साल 2024 में महसूस कर चुकी है और वो इसिलिए उनके बैट की खामोशी से मेजबान डर रहे है.

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों में इस बल्लेबाज को मायूसी हाथ लगी और इंटर स्क्वाड मैच में भी उनका बल्ला शांत रहा पर इससे ये कतई नहीं माना जा सकता कि वो फटेगा नहीं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज  का आगाज 20 जून से होने वाला है. भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजर युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल पर होगी.

जायसवाल का जलवा देख चुका है इंग्लैंड 

साल 2024 में यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए घरेलू सीरीज में तहलका मचाया था और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 712 रन 89 के औसत के साथ बनाए थे. इस सीरीज में जायसवाल ने 26 छक्के लगाने का कमाल किया था. अब एक बार फिर जायसवाल से इंग्लैंड में उसी तरह की परफॉर्मेंस की उम्मीद है. अब तक जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 19 मैच खेल लिए और कुल 1798 रन बनाए हैं. 23 साल से जायसवाल ने अबतक लगभग 53 की औसत के साथ बनाए और कुल 4 शतक लगाने में सफल हो गए हैं. अभ्यास मैचों में यशस्वी भले ही रंग में ना नजर आए हो पर क्रिकेट जानकार उनको इस सीरीज का सबसे खतरनाक खिलाड़ी मान रहे है.

टेस्ट के सिक्सर किंग बन सकते है जायसवाल

टेस्ट में  दो दोहरा शतक अपने नाम दर्ज कराने वाले यशस्वी की  खास बात ये है कि यशस्वी ने टेस्ट में अब तक कुल 39 छक्के लगा चुके हैं. जयसवाल के पास टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के पूरा करने का खास मौका होगा. इसके लिए जायसवाल को सिर्फ 11 छक्के लगाने होंगे. इस समय टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के लगने का वर्ल्ड रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है. अफरीदी ने अपने टेस्ट करियर में 50 छक्के केवल 46 पारियों में पूरा करने में सफल रहे हैं. वहीं, जायसवाल ने अबतक केवल 36 पारी ही खेली है और अब उनके पास इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 9 पारियां बची है. 9 पारियों के अंदर जायसवाल 11 छक्के लगाने में सफल रहे तो वो टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित ने 30 मैचों की 51 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर में अपने 50 छक्के पूरे किए थे.

सबसे तेज 2000 टेस्ट रन 

बाएं हाथ के धाकड़ ओपनर जायसवाल के पास टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका है. अब यदि जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 202 रन बनाने में सफल रहते हैं तो वो भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने 40 पारियों में 2000 टेस्ट रन पूरे किए थे. इस समय जायसवाल ने 19 टेस्ट मैच की 36 पारियों में 1798 रन बनाए हैं. यानि पहले दो टेस्ट में यशस्वी फॉर्म में लौटे तो कई रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते है और उनका रंग में लौटना इंग्लैंड के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

homecricket

इंग्लिश टीम को जायसवाल से क्यों लगता है डर, पहले भी फट चुका ज्वालामुखी



Source link

Leave a Comment