Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 November 2025 : काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय के हिसाब से आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. आज इनकी मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है. इस राशि के जातक आज पूरे दिन आत्मविश्वास से भरें रहेंगे, लेकिन कहीं पैसा लगाने से बचें. जानें आज का पूरा राशिफल.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. आज आपकी मुलाकात पुराने दोस्त से हो सकती है. पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आज आप इन्वेस्टमेंट से बचें वरना नुकसान हो सकता है.
वरना मुसीबत में फंसेंगे
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके दिमाग में नए-नए इनोवेटिव आइडिया आएंगे. इन आइडिया के जरिए आपको धन लाभ भी होगा. आज आप किसी को पैसा उधार देने से बचें. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में बिंदास होकर काम करेंगे. बेवजह लड़ाई-झगड़े से दूर रहें, वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं.
कैसे बनेंगे बिगड़ेंगे काम
वृषभ राशि जो के जातक सिंगल हैं, आज उन्हें पार्टनर मिल सकता है. आज आप जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. जो लोग पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाते हैं, तो इससे एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक बंदरों को गुड़ या चना खिलाएं. इससे आपके बिगड़े हुए काम वापस से बनने शुरू हो जाएंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें