AUS vs SA, WTC Final 2025 LIVE Score: साउथ अफ्रीका को मिली चौथी सफलता, ट्रेविस हेड आउट


Live now

Last Updated:

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Cricket Score And Updates: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने हैं. लॉडर्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया अपना खिताब बचाने उतरा है जब…और पढ़ें

wtc final

नई दिल्ली. मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्र्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टकरा रही हैं. लंदन के लॉडर्स क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें इतिहास बनाने को उतरी हैं. पिछले 2 साल में बेहतरीन प्रदर्शन करके डब्ल्यूटीसी फाइनल तक पहुंची दक्षिण अफ्रीका के सामने ‘चोकर्स’का ठप्पा हटाने का सुनहरा मौका है. हालांकि इसके लिए उसे आईसीसी टूर्नामेंटों की दिग्गज ऑस्ट्रेलिया के किले में सेंध लगानी होगी. ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जिसने आईसीसी की चारों ट्रॉफी (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और डब्ल्यूटीसी) जीती है. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी टूर्नामेंटों में 14 वीं बार फाइनल खेलने उतरा है. इस पहले 13 फाइनल में उसने 10 बार खिताब अपने नाम की है. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

दक्षिण अफ्रीका की टीम अहम मैचों में जीत के करीब पहुंच कर फिसलने के लिए जानी जाती है. टीम ने अब तक आईसीसी का सिर्फ एक टूर्नामेंट जीता है. टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. दक्षिण अफ्रीका की इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और टीम तटस्थ स्थल पर खेले जाने वाले इस मैच के जरिए पिछली विफलताओं को भुलाना चाहेगी. टीम ने डब्ल्यूटीसी के 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया. इसमें से ज्यादातर खिलाड़ी सही समय पर रन बनाने वाले या विकेट लेने वाले निकले. टीम लगातार 7 टेस्ट में जीत के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए तैयार है. उसने पिछले साल दिसंबर में ही इसका टिकट पक्का कर लिया था.

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट गिरे, हेड-स्मिथ क्रीज पर

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन भी अधिक समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सके. वह 17 रन बनाकर यानसेन की गेंद पर आउट हो गए. फिलहाल क्रीज पर स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड बल्लेबाजी कर रहे हैं.

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को लगे दो झटके

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने उतरे दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 0 पर आउट हो गए. कैगिसो रबाडा ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद रबाडा ने ग्रीन को भी पवेलियन भेज दिया. ग्रीन 4 बनाकर आउट हुए.

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू, ख्वाजा- लाबुशेन ओपनिंग में उतरे

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score And Updates:  साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है.   उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने मार्नस लाबुशेन आए हैं.  ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पहली पारी में बड़ा स्कोर करने की होगी.

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score And Updates:  साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस खुश हैं.  कमिंस ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे क्योंकि विकेट बहुत अच्छा है.

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score And Updates: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score And Updates: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score: डब्ल्यूटीस फाइनल कहां देखें लाइव?

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score And Updates:  दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी.

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score: ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक दमदार

SA vs AUS WTC Final 2025, LIVE Score And Updates: ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में अनुभव की कोई कमी नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक शीर्ष 10 विकेट लेने वालों में से 4 गेंदबाज शामिल है. स्पिनर नाथन लियोन (553, तीसरे), मिचेल स्टार्क (382, चौथे), कप्तान पैट कमिंस (294, आठवें) और हेजलवुड (279, 10वें) का नाम हैं.

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच का आज पहला दिन है. इस मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.



Source link

Leave a Comment