बाड़मेर. पश्चिम राजस्थान के सरहदी बाड़मेर में जिला रसद कार्यालय ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे तक जमा किए जा सकते हैं. इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.
बाड़मेर जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़ी उचित मूल्य दुकानों के लिए पात्र व्यक्ति और संस्थाएं 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म जिला रसद कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं और अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है. आवेदन सम्बंधी चयन मापदण्ड और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट food.rajasthan.gov.inऔर जिला रसद कार्यालय बाड़मेर से प्राप्त की जा सकती है.
नई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए
बाड़मेर जिला रसद अधिकारी कंवराराम के मुताबिक शहरी क्षेत्र में वार्ड संख्या 1, 4, 13, 20, 22, 26, 35, 36 और 37 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, बाटाडू, चौहटन, धनाऊ, सेड़वा, शिव, रामसर, गडरारोड़, गुड़ामालानी और धोरीमन्ना में लगभग 40 से अधिक स्थानों पर नई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
आवेदन करने की कब है लास्ट डेट
कंवराराम के मुताबिक बाड़मेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुड़ीसर, सोनड़ी, नागाणा, ईशरमों की ढाणी, बांकासर, गोलियार, डेलूओं का तला, लालाणियों की ढाणी और धोरीमन्ना शामिल हैं. आवेदन पत्र जिला रसद कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं और इन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत प्रपत्र में जमा करवाना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि राजकीय अवकाश को छोड़कर 5 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तक रहेगी.
उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकान आवंटन हेतु आरक्षण, योग्यता, चयन मापदण्ड और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट food.rajasthan.gov.inऔर जिला रसद कार्यालय बाड़मेर से प्राप्त की जा सकती है.