Benipatti Result 2025 Bihar Election Parinam Winner Looser: बेनीपट्टी विधानसभा चुनाव परिणाम


नई दिल्ली: बेनीपट्टी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. बेनपट्टी एनडीए का गढ़ और सुरक्षित सीट माना जाता है. हालांकि, क्रांगेस पार्टी भी इस सीट पर काफी मजबूत मानी जाती है. बेनीपट्टी सीट पर हर राउंड के अपडेट को यहां देखें.

विनोद झा 11वें राउंड में बेनीपट्टी से आगे?

  1. विनोद नारायण झा, भारतीय जनता पार्टी- 37992 (+13100)
  2. नलिनी रंजन झा उर्फ ​​रूपन झा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 24892 (-13100)
  3. डॉ. बी झा मृणाल, स्वतंत्र- 4676 (-33316)

बेनीपट्टी सीट पर 10वें राउंड में कौन आगे चल रहे हैं?

  1. विनोद नारायण झा, भारतीय जनता पार्टी- 34351 (+10366)
  2. नलिनी रंजन झा उर्फ ​​रूपन झा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 23985 (-10366)
  3. डॉ. बी झा मृणाल- स्वतंत्र- 4163 (-30188)

बेनीपट्टी सीट पर 9वें राउंड के बाद कौन आगे-कौन पीछे?

  1. विनोद नारायण झा, भारतीय जनता पार्टी- 30790 (+9749)
  2. नलिनी रंजन झा उर्फ ​​रूपन झा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 21041 (-9749)
  3. डॉ. बी झा मृणाल,स्वतंत्र- 3900 (-26890)

छठे राउंड में कौन आगे-कौन पीछे

  1. विनोद नारायण झा,भारतीय जनता पार्टी-21427 (+7991)
  2. नलिनी रंजन झा उर्फ ​​रूपन झा,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-13436 (-7991)
  3. डॉ. बी झा मृणाल, स्वतंत्र- 2822 (-18605)

5वें राउंड का राउंड का परिणाम

बेनपट्टी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विनोद नारायण झा ने पांचवें राउंड की गिनती में 6322 वोटों की बढ़त बना ली है. चौथे राउंड में  विनोद झा 4508 वोटों से आगे थे. इस सीट पर विनोद झा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नलिनी झा मैदान में हैं.

चौथे राउंड का परिणाम 

बेनीपट्टी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विनोद नारायण झा ने चौथे राउंड की गिनती में भी अपनी बढ़त बनाकर रखी है. चौथे राउंड की गितनी तक विनोद नारायण झा 4508 वोट से आगे हैं. तीसरे राउंड तक उनकी बढ़त 5575 वोट की थी. इस सीट पर उनके सामने कांग्रेस पार्टी के नलिनी रंजन झा मैदान में हैं.

तीसरे राउंड का परिणाम

मधुबनी के बेनीपट्टी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नारायण झा अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया है. नारायण झा ने तीसरे राउंड की गितनी में 5575 वोटों से आगे हैं. बेन्नीपट्टी सीट पर नारायण झा के सामने कांग्रेस की नलिनी रंजन झा मैदान में हैं, जिनसे उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है.

दूसरे राउंड का परिणाम

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नारायण झा दूसरे राउंड की गिनती में भी आगे चल रहे हैं. दूसरे राउंड की गिनती तक विनोद झा 3700 वोटों से आगे हैं. इस सीट पर विनोद झा के सामने महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस उम्मीदवार नलिनी रंजन झा चुनौती पेश कर रहे हैं. पहले राउंड में विनोद नारायण झा करीब 3800 वोटों से आगे हैं. ब्रह्माण बहुल इस सीट पर दोनों ही पार्टियों में कड़ी टक्कर है. विनोद नारायण झा इस सीट पर पिछली बार भी चुनाव जीते थे.

दोपहर 11 बजे तक बिहार विधानसभा चुनावों के रुझान

ऐसे में एक बार फिर से एनडीए उम्मीदार के पास जनमत आता हुआ दिख रहा है. क्योंकि उनका वोट बैंक पिछले चुनाव में भी मजबूत रहा है. इस सीट पर बीजेपी के विनोद नारायण झा पार्टी संगठन की मजबूती के कारण इस बार भी फेवर में दिख रहे हैं. कांग्रेस की नलिनी रंजन झा चुनौती पेश करने के लिए हैं लेकिन पिछली बार का अंतर ध्यान देने योग्य है. हालांकि, इसी सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीद शुभदा यादव भी यादव और पिछड़े वर्ग के वोटरों के दम पर फैक्टर बने हुए हैं. हालांकि, जीतने की दावेदारी में वह फिर भी तीसरे नंबर पर हैं.

ऐसे में ये साफ है बेनीपट्टी सीट पर इस वक्त बीजेपी उम्मीदवार विनोद नारायण झा जीतते हुए दिख रहे हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी के साथ आम आदमी की उम्मीदवारी ने इस सीट को त्रिशंकु को बनाने का काम किया है.



Source link

Leave a Comment