IND vs ENG : यशस्वी जायसवाल क्यों टपकाते गए कैच? भारत को मिली ऐतहासिक हार, वजह जान मायूस हो जाएगा मन – Why Yashasvi Jaiswal dropped four catches worrying number India Lose Headingley Test Against England surprising reason will blow your mind


Last Updated:

INDIA vs ENGLAND : इंग्लैड के खिलाफ पहले टेस्ट में 5 शतक के बावजूद भारत को ऐतिहासिक हार मिली है. भारतीय खिलाड़ियों ने 8 कैच छोड़े. इसमें से यशस्वी जायसवाल ने चार कैच टपकाए. आखिर ऐसी क्या वजह रही कि जायसवाल कैच पर…और पढ़ें

इंग्लैड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद यशस्वी जायसवाल ट्रोलर्स के निशाने पर हैं.

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल भरोसे का दूसरा नाम है. इंग्लैड के खिलाफ बल्ले से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. देश के करोड़ों फैंस के मन में जीत की उम्मीदें जगाईं. 5 शतक के बावजूद भारत को मिली ऐतिहासिक हार के बाद वह लगातार सुर्खियों में हैं. लीड़्स टेस्ट में उन्होंने कैच छोड़े. यह भी सच है कि उन्होंने चारों में तीन कैच स्लिप और गली एरिया में छोड़े हैं. आखिरी दिन जब भारत जीत की उम्मीद कर रहा था, तब जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उन्होंने कैच छोड़ दिया. यही छूटा हुआ कैच सबसे भारी साबित हुआ.

अब यशस्वी जायसवाल सोशल मीडिया के निशाने पर भी हैं. उन्हें सीरियल कैच ड्रॉपर बताया जा रहा है. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी कैच ड्रॉप करने कर उन्हें डांटा था. जयसवाल की फील्डिंग को लेकर चिंता सबसे पहले दिसंबर 2024 की मेलबर्न टेस्ट में उठी थी. उस मैच में उन्होंने उस्मान ख़्वाजा, मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस के कैच छोड़े थे. हालांकि भारत किसी तरह उस मैच को जीतने में सफल रहा था लेकिन जयसवाल की फील्डिंग ने टीम इंडिया की मुश्किलें जरूर बढ़ा दी थीं.

39वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर बेन डकेट के बल्ले बल्लेबाज़ ने टॉप एज लिया. गेंद हवा में उठी लेकिन यशस्वी जयसवाल चौथा कैच भी नहीं ले पाए. एक टेस्ट में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड भी था. सिराज ने खुलकर नाराज़गी ज़ाहिर की.

आखिर जायसवाल ने क्यों टपकाए इतने कैच?

यशस्वी जायसवाल ने इतने कैच कैसे गिराए? इस सवाल का जवाब यह है कि वह स्वभाविक रूप से स्लिप के फील्डर नहीं हैं. घरेलू मैचों में वह ज्यादातार मिड ऑन/ऑफ पर फील्डिंग करते रहे हैं, जहां गेंद का पूर्वानुमान लगाना और दौड़ लगाना जरूरी होता है. लीड़्स मैच में वो स्लिप पर खड़े थे. स्ल्पि पर फील्डिंग करना हर खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता. इसके लिए खास ट्रेनिंग की भी जरूरत होती है. इसके लिए शारीरिक संतुलन, गेम पर नजर रखना और सबसे महत्वपूर्ण परिस्थिति से परिचत होना जरूरी होता है. गेंद पर तत्काल रिस्पांड करने की क्षमता रातोंरात नहीं आती.

अश्विन ने किया जायसवाल का बचाव

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी जायसवाल का बचाव किया है. उन्होंने कहा, ‘आप स्लिप में आसानी से कैच नहीं पकड़ सकते हैं. यहां मिड-ऑफ जैसी सिचुएशन नहीं होती. यहां तत्काल रिस्पांड करने और तकनीक की जरूरत होती है. वह जल्द ही यह सब सीख जाएगा.’

भारत के पास स्लिप पर अच्छे फील्डर की कमी

अश्विन का तर्क सही है लेकिन अब सवाल यह है कि कम अनुभवी प्लेयर को स्ल्पि में क्यों खड़ा किया गया? विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद भारत के पास स्लिप पर अच्छे फील्डर की कमी है. रोहित, कोहली, रहाणे इस स्थान के लिए भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं. जायसवाल को स्ल्पि की जिम्मेदारी देना अनुचित तो है ही यह उनके लिए खतरनाक है. स्ल्पि की फील्डिंग तकनीक का कमाल है. यह तकनीक समय के साथ आती है.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homecricket

यशस्वी जायसवाल क्यों टपकाते गए कैच? वजह जान मायूस हो जाएगा मन



Source link

Leave a Comment