Last Updated:
Rishabh pant century in both inning ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में दोनों पारियों में सेंचुरी जमाकर इतिहास रचा. पहली पारी में शतक जमाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने वाले इस बैटर ने दूसरी पारी में …और पढ़ें
ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट की दोनों पारी में जमाया शतक
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के धुंआधार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में पहले ही टेस्ट मैच में धमाका कर दिया है. इस विस्फोटक खिलाड़ी ने लीड्स टेस्ट की दोनों पारी में सेंचुरी जमाकर इतिहास रच दिया. इससे पहले किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने विदेशी धरती पर ऐसा कमाल नहीं किया था. दूसरी पारी में मुश्किल में फंसी टीम के लिए ना सिर्फ पंत ने अपने स्वभाव के उल्टा धीमा खेला बल्कि विकेट बचाते हुए भारत को बड़े स्कोर तक भी पहुंचाया.
पंत की धीमी लेकिन दमदार पारी
आम तौर पर आतिशी पारी खेलने के लिए जाने जाने वाले ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में बेहद संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने 83 बॉल खेलने के बाद महज 4 चौके लगाते हुए फिफ्टी पूरी की. इसके बाद अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए जोरदार शॉट्स लगाकर सेंचुरी तक पहुंचाया.
पहली पारी में भी दमदार शतक
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट की पहली पारी में जमकर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया. 91 बॉल पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी. इसके बाद मैच के दूसरे दिन 146 बॉल खेलने के बाद 10 चौके और 4 छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की. पहली पारी में ऋषभ पंत ने 178 बॉल पर 12 चौके और 6 छक्के लगाकर 134 रन की पारी खेली.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें