Sai Sudharsan duck on debut test India vs England | साई सुदर्शन ने गंवाया गोल्डन चांस, बल्ला फेंककर गंवाया विकेट, गावस्कर-पुजारा ने बताया कहां हुई गलती


Last Updated:

India vs England 1st Test: साई सुदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में खाता भी नहीं खोल सके. बेन स्टोक्स की गेंद पर साई ऐसी गलती कर बैठे जिसकी टेस्ट मैचों में उम्मीद नहीं की जाती.

साई सुदर्शन अपने डेब्यू टेस्ट में खाता नहीं खोल सके.

हाइलाइट्स

  • साई सुदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू.
  • डेब्यू टेस्ट में खाता नहीं खोल सके साई.
  • बेन स्टोक्स की जाल में फंस गए सुदर्शन.

नई दिल्ली. शानदार प्रदर्शन कर भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने वाले साई सुदर्शन अपने डेब्यू टेस्ट में खाता भी नहीं खोल सके. 23 साल के साई इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में नर्वस नजर आए और ऐसी गलती कर बैठे जो इस स्तर पर उम्मीद नहीं की जाती. साई सुदर्शन के आउट होते ही लंच-ब्रेक ले लिया गया. जब पहले सेशन का खेल रुका तब भारत का स्कोर 2 विकेट पर 92 रन था. भारत ने अपने 2 विकेट एक रन के अंतराल में गंवाए. जब टीम का स्कोर 91 था तब केएल राहुल आउट हुए. एक रन बाद साई सुदर्शन भी पैवेलियन लौट गए.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट लीड्स में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस हारकर भी मैच में अच्छी शुरुआत की. ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने 91 रन की साझेदारी की. यह साझेदारी केएल राहुल (92) के आउट होने से टूटी. राहुल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन क्रीज पर आए. डेब्यू टेस्ट होने के चलते उन पर दबाव होना स्वाभाविक था लेकिन मैच में यह ऐसी स्थिति थी जो बैटर के लिए उतनी मुश्किल नहीं कही जाएगी.

शरीर से दूर फेंका बल्ला और चुकाई कीमत 
साई सुदर्शन को अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने जाल में फंसाया. स्टोक्स ने भारतीय डेब्यूटेंट को लेगसाइड में फंसाया. स्टोक्स ने साई सुदर्शन को तीन गेंदें की. साई ने उनकी पहली गेंद को एंगल बैट से स्लिप की दिशा में खेला. दूसरी गेंद लेगसाइड पर थी, जिस पर वे ग्लांस करने से चूक गए. अपील हुई पर गेंद बैट से नहीं लगी थी. अगली गेंद लेग साइड पर साई सुदर्शन के शरीर से काफी दूर थी. साई इसे आसानी से छोड़ सकते थे. लेकिन उन्होंने अपने शरीर से काफी दूर बल्ला फेंका और गेंद किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई.

जल्दबाजी में विकेट गंवा बैठे साई 
जब साई सुदर्शन बैटिंग करने आए तो लंचब्रेक में मुश्किल से 10 मिनट बाकी थे. उन्हें ये वक्त निकालना था लेकिन उन्हें शायद वक्त निकालने से ज्यादा रन बनाने की जल्दी थी. चेतेश्वर पुजारा ने कहा, ‘साई खाता खोलना चाह रहे थे. इसलिए ऐसा शॉट खेल गए. यकीनन यह नर्वसनेस है. पहले मैच में ऐसा होता है.’ सुनील गावस्कर ने भी कहा कि सुदर्शन एक रन बनाना चाह रहे थे. कोई भी बैटर हो वह जब वह क्रीज पर आता है तो एक रन बनाकर खाता खोलना चाहता है. सुदर्शन से इसी चक्कर में गलती हो गई.

authorimg

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

साई सुदर्शन ने गंवाया गोल्डन चांस, बल्ला फेंककर गंवाया विकेट, कहां हुई गलती…



Source link

Leave a Comment