Last Updated:
ट्रैविस हेड के पास आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 94 रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. कोहली ने 411 रन बनाए हैं जबकि हेड के 318 रन हैं.
विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ट्रैविस हेड
नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब विराट कोहली के नाम दर्ज एक बड़ा रिकॉर्ड खतरे में है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है. इस मुकाबले में ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे . तीसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड के पास इतिहास रचने का मौका होगा.
विराट कोहली का फाइनल में रिकॉर्ड
कोहली ने अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए दो डब्ल्यूटीसी फाइनल्स, दो वनडे वर्ल्ड कप फाइनल्स, तीन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल्स और दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल्स खेले हैं. उन्होंने 2021 में साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल में 44 और 13 रन बनाए थे और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल में 14 और 49 रन बनाए थे.
| खिलाड़ी | देश | ODI WC फाइनल | T20 WC फाइनल | Champions Trophy फाइनल | WTC फाइनल | कुल |
| विराट कोहली | भारत | 89 (35, 54) | 153 (77, 76) | 49 (43, 5, 1) | 120 (44, 13, 14, 49) | 411 |
| ट्रेविस हेड | हेड | 137 | – | – | 163, 18 | 318 |
| रोहित शर्मा | भारत | 47 | 68 (30*, 29, 9) | 85 (9, 0, 76) | 122 (34, 30, 15, 43) | 322 |
2014 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 77 रन बनाए थे और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 59 गेंदों में 76 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था. आईसीसी फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली के बाद रोहित शर्मा (322 रन), कुमार संगकारा (320 रन) और ट्रैविस हेड (318 रन) का नाम आता है.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें