Last Updated:
साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती. अब 2025-27 सीजन की शुरुआत 17 जून से श्रीलंका-बांग्लादेश मैच से होगी. भारत इस सीजन में कुल 18 टेस्ट मैच खेलेगा.
भारतीय टीम नए WTC सर्किल में कुल 18 मुकाबले खेलेगी
हाइलाइट्स
- WTC 2025-27 का आगाज आज से होगा
- भारत 2 साल में 18 टेस्ट मैच खेलेगा
- शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का पहला मैच 20 जून को
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने वाली ऑस्ट्रेलिया नए सीजन में सबसे ज्यादा 22 टेस्ट मैच खेलेगा जबकि इंग्लैंड 21 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत शुभमन गिल की कप्तानी में एक नए युग की शुरुआत करेगा जो 20 जून को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से शुरू होगा. इस सर्किल में भारतीय टीम 18 टेस्ट मैच खेलेगी. टीम इंडिया को वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलना है जबकि इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ उनके घर पर जाकर खेलना होगा.
आज से होगी WTC के नए सीजन की शुरुआत
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पूरा मैच शेड्यूल:
| टीम | कुल मैच | घरेलू सीरीज | विदेशी सीरीज |
| ऑस्ट्रेलिया | 22 | इंग्लैंड (5), न्यूजीलैंड (4), बांग्लादेश (2) | वेस्टइंडीज (3), साउथ अफ्रीका (3), भारत (5) |
| बांग्लादेश | 12 | पाकिस्तान (2), वेस्टइंडीज (2), इंग्लैंड (2) | श्रीलंका (2), साउथ अफ्रीका (2), ऑस्ट्रेलिया (2) |
| इंग्लैंड | 21 | भारत (5), न्यूजीलैंड (3), पाकिस्तान (3) | ऑस्ट्रेलिया (5), साउथ अफ्रीका (3), बांग्लादेश (2) |
| भारत | 18 | वेस्टइंडीज (2), साउथ अफ्रीका (2), ऑस्ट्रेलिया (5) | इंग्लैंड (5), श्रीलंका (2), न्यूजीलैंड (2) |
| न्यूजीलैंड | 16 | वेस्टइंडीज (3), भारत (2), श्रीलंका (2) | इंग्लैंड (3), ऑस्ट्रेलिया (4), पाकिस्तान (2) |
| पाकिस्तान | 13 | साउथ अफ्रीका (2), श्रीलंका (2), न्यूजीलैंड (2) | बांग्लादेश (2), वेस्टइंडीज (2), इंग्लैंड (3) |
| साउथ अफ्रीका | 14 | ऑस्ट्रेलिया (3), बांग्लादेश (2), इंग्लैंड (3) | पाकिस्तान (2), भारत (2), श्रीलंका (2) |
| श्रीलंका | 12 | बांग्लादेश (2), भारत (2), साउथ अफ्रीका (2) | वेस्टइंडीज (2), पाकिस्तान (2), न्यूजीलैंड (2) |
| वेस्टइंडीज | 14 | ऑस्ट्रेलिया (3), श्रीलंका (2), पाकिस्तान (2) | भारत (2), न्यूजीलैंड (3), बांग्लादेश (2) |
भारत 2 साल में खेलेगा 18 मुकाबले
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सर्किल में भारतीय टीम कुल 6 टीमों के खिलाफ 18 टेस्ट मैच खेलेगी. वेस्टइंडीज (2), साउथ अफ्रीका (2), ऑस्ट्रेलिया (5), इंग्लैंड (5), श्रीलंका (2), न्यूजीलैंड (2) के साथ मैच खेलने वाला है. इसमें से वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत का दौरा करेगी जबकि इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम जाएगी.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें